📅 Saturday, 05 September 2026 | 10:05 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
राज्य

अमृतसर से वैष्णोदेवी जा रही बस खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत, 20 घायल

📅 30 May 2023, 01:36 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अमृतसर से वैष्णोदेवी जा रही बस खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत, 20 घायल
अमृतसर से वैष्णोदेवी जा रही बस खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत, 20 घायल

जम्मू. जम्मू कश्मीर में एक भीषण सड़क हादसे में बिहार के 10 लोगों की मौत हो गई। हालांकि जम्मू प्रशासन की ओर से अभी तक 8 मौत की पुष्टि की गई है। बस अमृतसर से कटरा जा रही थी। जम्मू में  नेशनल हाइवे पर झज्जर कोटली के पास यह बस एक पुल के नीचे खाई में गिर गई। गहरी खाई में गिरने से बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि 56 लोग घायल हैं जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।  हालांकि, अधिकांश लोग मामूली रूप से जख्मी हैं। पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। जम्मू प्रशासन और सीआरपीएफ की टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

बताया जा रहा है कि मरने वाले बिहार के लखीसराय के हैं।  बच्चे के मुंडन के लिए सभी लोग वैष्णो देवी के दरबार में जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।  बताया गया है कि बस ओवरलोड थी।  हादसे के कारणों की जानकारी ली जा रही है। जम्मू प्रशासन ने बताया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है।  लेकिन एहतियातन पुलिस और प्रशासन की टीम को मौके पर लगाया गया है। सभी घायलों का इलाज अच्छे से कराया जा रहा है। मृतकों के शव पंचनामे के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

लखीसराय के सूर्यगढ़ा के दिहरी से एक परिवार बच्चों का मुंडन कराने वैष्णो देवी गया था। इसी दौरान अमृतसर से कटरा जाने के दौरान बस खाई में गिर गयी और 10 लोगों के मौत होने की जानकारी मिल रही है। अभी तक की जानकारी है कि सात लोग एक ही परिवार से दिहरी गांव के हैं। दो उनके रिश्तेदार पिपरिया गांव के बताए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू कश्मीर के नेशनल हाइवे, झज्जर कोटली के पास बस के खाई में गिरने से हुये हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है । मुख्यमंत्री ने हादसे में बिहार के लोगों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।  इस दुर्घटना में बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें