📅 Saturday, 05 September 2026 | 10:16 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.57 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.25 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,665 🥈 चांदी (1kg): ₹249,900 🌧️ इंदौर: 24°C (बारिश)
राज्य

छत्‍तीसगढ़ में एक स्कूल के 13 छात्र कोरोना पॉजिटिव, हॉस्‍टल बना कंटेनमेंट जोन

📅 25 December 2021, 03:35 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
छत्‍तीसगढ़ में एक स्कूल के 13 छात्र कोरोना पॉजिटिव, हॉस्‍टल बना कंटेनमेंट जोन
छत्‍तीसगढ़ में एक स्कूल के 13 छात्र कोरोना पॉजिटिव, हॉस्‍टल बना कंटेनमेंट जोन

छत्तीसगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ही स्कूल के 13 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. रायगढ़ के नवोदय विद्यालय के ये 13 छात्र कोरोन पॉजिटिव मिले हैं. सभी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. स्‍कूल के हॉस्‍टल में करीब 200 छात्र रहते हैं. अब इसे एहतियात के तौर पर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है. छात्रों और उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है. 

भारत में अब तक ओमिक्रॉन के 415 मामले

Omicron Cases In India Live Updates: शनिवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक ओमिक्रॉन के 415 मामले सामने आ चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,189 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. इस दौरान 387 लोगों की मौत हुई है. वहीं 7286 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. भारत में मौजूदा समय में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 77,032 सक्रिय केस हैं. वहीं देश में अब तक कोरोना से 4,79,520 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में अब तक वैक्‍सीन की 141.01 करोड़ डोज लग चुकी हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें