Sunday, 07 June 2026

खेल

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए टीम का एलान : श्रेयस आए, बेबी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री : दिग्गजों की छूटी

paliwalwani
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए टीम का एलान : श्रेयस आए, बेबी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री : दिग्गजों की छूटी
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए टीम का एलान : श्रेयस आए, बेबी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री : दिग्गजों की छूटी

सूर्यकुमार यादव से कप्तानी क्यों छीनी गई?

मुबंई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। इसके साथ ही एशियाई खेलों के लिए भी भारतीय टीम घोषित की गई है। सबसे बड़ा बदलाव कप्तानी में देखने को मिला है।

श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पहली बार सीनियर टीम में शामिल हुए हैं। दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि चयनकर्ताओं ने इतने बड़े बदलाव क्यों किए? 

श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की कमान सौंपी है। तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम प्रबंधन 2028 टी20 विश्व कप और लॉस एंजिलिस ओलंपिक को ध्यान में रखकर लंबी अवधि का कप्तान तैयार करना चाहता है। लगातार अच्छा प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता उनके पक्ष में गई। घरेलू टूर्नामेंट में भी वो कप्तानी करते हैं। 

भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर कितने मैच 

  • भारत को कुल सात टी20 मैच खेलने हैं।
  • आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच। पहला टी20: 26 जून/दूसरा टी20: 28 जून
  • इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच। पहला टी20: 1 जुलाई/दूसरा टी20: 4 जुलाई/तीसरा टी20: 7 जुलाई/चौथा टी20: 9 जुलाई/पांचवां टी20: 11 जुलाई
  • इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। पहला वनडे: 14 जुलाई (बर्मिंघम)/दूसरा वनडे: 16 जुलाई/तीसरा वनडे: 19 जुलाई (लॉर्ड्स)
  • पिछले कुछ वर्षों में श्रेयस ने बल्लेबाज और कप्तान दोनों रूपों में खुद को साबित किया है।
  • आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया।
  • आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया।
  • आईपीएल 2026 में भी लगभग 500 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप जीता था, लेकिन उसके बाद उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। एशिया कप और अन्य अहम मुकाबलों में उनका बल्ला शांत रहा। आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन फीका रहा। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर रही। चयनकर्ताओं ने भविष्य की योजना को देखते हुए नेतृत्व में बदलाव का फैसला किया। सबसे बड़ा झटका यह रहा कि सूर्यकुमार सिर्फ कप्तानी ही नहीं, बल्कि टीम में अपनी जगह भी नहीं बचा सके। 

'सूर्या को लेकर फैसला आसान नहीं 

अजीत अगरकर ने कहा कि विश्व कप जीतने के बावजूद टीम प्रबंधन को अगले दो वर्षों के चक्र को ध्यान में रखते हुए कुछ बड़े फैसले लेने पड़े। उन्होंने कहा, 'सूर्या को लेकर फैसला आसान नहीं था, खासकर तब जब उन्होंने हाल ही में टीम को विश्व कप जिताया हो। लेकिन हर विश्व कप के बाद टीम के भविष्य की दिशा पर विचार किया जाता है। उनकी हालिया फॉर्म और अगले विश्व कप तक के सफर को देखते हुए हमें लगा कि यही सही रास्ता है। सूर्यकुमार अब भी भारत के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में शामिल हैं। हालांकि चयनकर्ताओं ने साफ संकेत दिया है कि सिर्फ पुराने प्रदर्शन के आधार पर जगह नहीं मिलेगी।

श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के कप्तान के रूप में सफल साबित होंगे : पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के कप्तान के रूप में सफल साबित होंगे। रोहित ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल में अय्यर की कप्तानी ने उन्हें बड़े स्तर पर नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया है।

हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रेयस को टी20 टीम की कमान सौंपी है। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव को कप्तानी की जिम्मेदारी से हटाया गया। भारत की नजर अब आगामी एशिया कप, 2028 ओलंपिक और टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों पर है।

श्रेयस की कप्तानी पर खुश हैं सूर्यकुमार

वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम की कमान मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'मैं श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं। हमने मुंबई क्रिकेट में साथ काफी क्रिकेट खेली है। लगातार तीन मुंबई कप्तानों का भारत की टी20 टीम का नेतृत्व करना गर्व की बात है। यह पूरे मुंबई क्रिकेट के लिए जश्न मनाने का मौका है।'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम में क्यों चुना गया?

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने दुनिया का ध्यान उनकी ओर खींच लिया। टूर्नामेंट के सबसे चर्चित युवा बल्लेबाज रहे। निडर और आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित किया। दबाव वाले मैचों में भी बड़े रन बनाए। चयनकर्ताओं को उनमें भविष्य का मैच विनर नजर आता है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भी उन्हें संभावित 'गेम चेंजर' बताया है।

बुमराह को बाहर नहीं किया गया है, बल्कि आराम दिया गया है। भारत को आगे एशियाई खेलों समेत कई बड़े टूर्नामेंट खेलने हैं। तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से आराम दिया गया है।

टीम इंडिया में नए चेहरे कौन-कौन हैं?

  • इस टीम चयन की सबसे बड़ी खासियत नए खिलाड़ियों को मौका मिलना है।
  • वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर भारतीय टीम में चुना गया है।
  • प्रिंस यादव को भी भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल में उनकी तेज गेंदबाजी और डेथ ओवरों की क्षमता ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
  • रवि बिश्नोई को भी फिर से मौका मिला है।
  • चयनकर्ताओं ने साफ संकेत दिया है कि युवा खिलाड़ियों को अब लगातार मौके दिए जाएंगे।
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News