📅 Friday, 09 October 2026 | 01:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,436.19 ▼ -202.51 (-0.28%) • निफ्टी 50: 22,534.50 ▼ -68.60 (-0.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,910 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

दुखद खबर : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री देवीलाल पुरोहित का निधन

📅 26 April 2021, 02:25 PM • ✍️ Nanalal Joshi-Narendra Paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दुखद खबर : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री देवीलाल पुरोहित का निधन
दुखद खबर : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री देवीलाल पुरोहित का निधन

बड़ा भाणुजा : पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी बड़ा भाणुजा के वरिष्ठ समाजसेवी श्री देवीलाल पिता नवलराम जी पुरोहित (भनिया) का आज दिनांक 26 अप्रैल 2021 को निधन हो गया. जिनका अंतिम दाह संस्कार आज दिनांक 26 अप्रैल 2021 को बड़ा भाणुजा जिला राजसमंद, राजस्थान मुक्तिघाम पर कुछ समय पूर्व संपन्न हुआ. आप सर्वश्री पन्नालाल पुरोहित, ब्रह्मलीन मुरलीधर पुरोहित व दुर्गाशंकर पुरोहित, मन्नालाल पुरोहित, राकेश पुरोहित के पूजनीय पिताजी थे. उक्त जानकारी पालीवाल समाज के सक्रिय समाजसेवी एव राजस्थान साक्षरता शिक्षा कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष श्री महेश पुरोहित तथा सुरेश गणेशलाल पुरोहित-इंदौर ने पालीवाल वाणी को दी. (नोट : कोरोना से नहीं)

● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज, मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, संस्था दवे ग्रुप, पालीवाल वाणी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Nanalal Joshi-Narendra Paliwal...✍️ 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें