📅 Friday, 23 October 2026 | 08:13 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.65 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,880 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,800 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

Rajsamand UPDATE : हल्दीघाटी युद्धतिथि पर 501 दीप प्रज्वलित कर किया शहीदों को नमन : दीपांजलि का हुआ आयोजन

📅 19 June 2021, 01:13 AM • ✍️ Mukesh Paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Rajsamand UPDATE : हल्दीघाटी युद्धतिथि पर 501 दीप प्रज्वलित कर किया शहीदों को नमन : दीपांजलि का हुआ आयोजन
Rajsamand UPDATE : हल्दीघाटी युद्धतिथि पर 501 दीप प्रज्वलित कर किया शहीदों को नमन : दीपांजलि का हुआ आयोजन

राजसमंद. महाराणा प्रताप व अकबर के मध्य 18 जून 1576 को हल्दीघाटी का युद्व दर्रे से खमनोर के रक्ततलाई सहित बनास किनारे हुआ था. आज 445 वीं हल्दीघाटी युद्धतिथि पर पर्यटन समिति एवं प्रेस क्लब द्वारा आमजन के सहयोग से प्रतिवर्ष की भांति शहीदों की स्मृति में 501 दीपक प्रज्वलित करते हुए दीपांजलि का आयोजन रखा गया. ग्राम पंचायत खमनोर में रक्ततलाई स्थित तंवरो की छतरियों पर खमनोर पंचायत समिति प्रधान श्री भेरूलाल वीरवाल द्वारा प्रताप व उनके सहयोगियों की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर दीपांजलि की शुरुआत की. सभी ने शहीदों को दीपक की रोशनी में याद करते हुए संगोष्ठी में हल्दीघाटी युद्व व युद्धस्थल विकास पर अपने विचार व्यक्त किये. पंचायत समिति प्रधान वीरवाल द्वारा इस अवसर पर क्षेत्र के विकास को दोहराया व रक्ततलाई में पुराने बंद स्कूल के खुले परिसर में स्वास्थ्य लाभ हेतु जिम एवं भवन में युद्धस्थल से जुड़ी प्रदर्शनी लगा विकास कराने की घोषणा की गई. विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला पदाधिकारियों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए महाराणा प्रताप से जुड़ा मेवाडी गीत “मारा मेवाडी सरदार सुनता ही जाजो जी“ प्रस्तुत किया गया. पर्यटन समिति व प्रेस क्लब संस्थापक कमल मानव द्वारा महाराणा प्रताप के नाम पर राजनीति को बढ़ावा न देते हुए धरातल पर प्रताप के मानवतावादी सिद्धान्तों को लागू करते हुए उनके जीवन से जुड़े स्थलों के विकास में जागरूकता की बात कही. हल्दीघाटी पर्यटन समिति अध्यक्ष राकेश पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि वर्तमान में महाराणा प्रताप के आर्दशों पर चलने की जरूरत है. ऐतिहासिक स्थलों में जैसे हल्दीघाटी मूलदर्रा, राष्ट्रीय स्मारक, रक्ततलाई पर धरातल पर समुचित विकास नही हो पाया है, इसके विकास में सभी को एकजुट हो प्रयास करना होगा. 

इस दौरान सर्वश्री पूर्व सरपंच शांतिलाल कागरेचा, मीठालाल जी, नरपत जी, उदयलाल लोहार, श्रीकिशन कटारा, एडवोकेट संजय मांडोत, एडवोकेट संदीप मांडोत, एडवोकेट भावेश सनाढय, अजय माली, रोहित कुमावत, मनीष पंवार, शिव सिंह, राजेन्द्र माली, महेंद्र सिंह चूंडावत, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीमाली, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पालीवाल, प्रकाश भील, देवीलाल सोनी, गोपाल पूरी गोस्वामी, रविन्द्र पालीवाल, लोकेश पालीवाल, दीपक पालीवाल, चेतन दूरिया, घनश्याम सेन सहित अन्य प्रताप भक्त उपस्थित रहे.

हल्दीघाटी युद्धतिथि पर 501 दीप प्रज्वलित कर किया शहीदों को नमन : दीपांजलि का हुआ आयोजन

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क.मुकेश पालीवाल..✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें