📅 Wednesday, 04 November 2026 | 03:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,040 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,300 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

राजसमंद ई-कॉमर्स कंपनियों को आपूर्ति की अनुमति नहीं देना लघु व्यवसायियों के हित में -सांसद दीयाकुमारी

📅 20 April 2020, 04:57 PM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राजसमंद ई-कॉमर्स कंपनियों को आपूर्ति की अनुमति नहीं देना लघु व्यवसायियों के हित में -सांसद दीयाकुमारी
राजसमंद ई-कॉमर्स कंपनियों को आपूर्ति की अनुमति नहीं देना लघु व्यवसायियों के हित में -सांसद दीयाकुमारी

● सांसद ने मोदी सरकार का जताया आभार : व्यापारियों ने भी सांसद का जताया आभार

राजसमंद। सांसद दीयाकुमारी ने पीएम श्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लॉकड़ाउन के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों को गैर-आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने की अनुमति नहीं देना स्वागत योग्य कदम है। इससे लॉकड़ाऊन के दौरान अपनी जान को जोखिम में डाल कर क्षेत्र में सेवाएं दे रहे लघु दुकानदारों और व्यापारियों का मनोबल बढ़ेगा। सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार को लेकर पहले से ही छोटे व्यापारियों में रोष व्यापत है, ऐसे में सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा गैर-आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को निषिद्ध करना व्यवस्था की दृष्टि से बड़ा कदम है। जिसका फायदा कोरोना संकट में सेवाएं दे रहे लघु व्यापारी वर्ग को मिलना ही चाहिए। संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक श्री मधुप्रकाश लड्ढा ने पालीवाल वाणी को बताया कि भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा 19 अप्रैल, 2020 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा गैर-आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति गृह मंत्रालय के लॉकडाउन के दौरान निषिद्ध करने वाले फैसले का व्यापार संघों सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। वही लघु दुकानदारों और व्यापारियों ने सांसद दीयाकुमारी के प्रति आभार जताया। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें