राजस्थान गौ सेवा समिति द्वारा राजसमंद जिला कलेक्टर से मुलाकात कर गौ अनुदान की बात रखी
राजसमंद. skumawat
राजस्थान गौ सेवा समिति, जयपुर शाखा राजसमंद व गोपालन समिति राजसमंद के सदस्यों द्वारा नवनियुक्त जिला कलेक्टर अरुण कुमार हाफीजा से मुलाकात करते हुए, उनका स्वागत सत्कार किया.
जिला गौ प्रवक्ता माधव सिह पँवार ने बताया की शुक्रवार को राजस्थान गौ सेवा समिति, जयपुर शाखा राजसमंद के जिला अध्यक्ष जेठूसिंह राजपुरोहित, जिला महामंत्री सुशील बडाला, गौभक्त रामसहाय विजयवर्गीय, तेजाराम कुमावत, लक्ष्मीलाल ईनाणी, पुरूषोत्तम आमेटा, रतनलाल कुमावत, मनीष पुरोहित, जितेंद्र लढ्ढा आदि ने जिला कलेक्टर को मेवाड़ी पगड़ी, ओपरणा पहनाकर गौमाता की छवि भेंट की. साथ ही गौवृति प्रसाद के मुँह मीठा करा कर अभिनन्दन किया.
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जेठु सिह राजपुरोहित व गोपालन समिति के सदस्यों ने जिला कलेक्टर के साथ मे बैठक करते हुए, जिले की गौशालाओं में अनुदान सम्बंधित विषय पर चर्चा की, ओर इस विषय मे कलेक्टर से सहयोग करने की अपील की. जिस पर कलेक्टर अरुण कुमार ने हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
राजसमंद नगर परिषद चुनाव परिणाम: 45 में से 27 वार्ड जीतकर भाजपा का पूर्ण बहुमत, कांग्रेस 14 पर सिमटी; निर्दलीयों ने जीतीं 4 सीटें
मुख्य मंत्री जी ध्यान दिजिए : दो लाइनों में फर्ज़ी जवाब देकर जन-सुनवाई की धज्जियां उड़ाने वाले ज़िम्मेदार अधिकारियों पर सख्त और दंडात्मक कार्रवाई कब होगी