पालीवाल समाज की प्रतिभा भावना पालीवाल को मिला हरियाणा में महिला रत्न अवार्ड
● महिला रत्न अवार्ड के लिए देश की 100 महिलाओ में शामिल हुई देवगढ़ की भावना पालीवाल
देवगढ़। पालीवाल समाज को गौरवान्वित करते हुए देश के सामाजिक सेवा ओर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ के लिए वॉइस ऑफ पानीपत द्वारा हरियाणा के पानीपत में राष्ट्रीय स्तरीय महिला रत्न अवार्ड का आयोजन रखा गया। जिसमें देश भर से हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र ओर कई राज्यो की महिलाओ ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। यह आयोजन ओ पी सिंगला सभागार में संपन्न हुआ। महिला रत्न अवार्ड के लिए देश भर की 1100 महिला में से 100 महिलाओ का चयन हुआ जिसमें राजस्थान से देवगढ़ की विलेज लेवल इंट्रप्रेन्योयर डिजिटल बेटी भावना पालीवाल के सामाजिक कार्यो को पूरे सभागार के पड़े पर्दे पर बताया गया।
भावना महेश पालीवाल को पानीपत उपायुक्त सुमेधा कटारिया, पालीवाल समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी विजयलक्ष्मी पालीवाल, ब्रम्हाकुमारी से दीदी सरला, समाजसेवी सुरेश बोहरा, संजय भटनागर, वॉइस ऑफ पानीपत के प्रबंधक कुलवंत द्वारा अवार्ड ओर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। भावना पालीवाल वर्तमान में सीएससी की वीएलई, नेहरू युवा केंद्र के कैरियर महिला मंडल देवगढ़ की संरक्षक ओर भारत विकास परिषद देवगढ़ की महिला प्रमुखा है।
● महिला सशक्तिकरण के लिए किए कई अहम प्रयास किए
भावना महेश पालीवाल द्वारा देवगढ़ मे पिछले 2 वर्षो से महिलाओ के लिए शिक्षा, स्वच्छता ओर सुरक्षा के लिए कई अहम प्रयास किए जा रहे है। शिक्षा में पालीवाल ने निशुल्क सिलाई, पार्लर, आर्ट एंड क्राफ्ट, महेन्दी, डांस, डिजिटल लिट्रेसी स्वच्छता में स्त्री स्वाभिमान के तहत जागरूक करना ओर सेनेटरी पेड़ का वितरण करना, सुरक्षा में युवतियो ओर महिलाओ को सेल्फ डिफेंस में प्रशिक्षित करना एवं कई सामाजिक कार्यो को किया जा रहा है। भावना पालीवाल के मिशन से 5600 महिलाओं को नयी दिशा मिल चुकी है।
● भावना पालीवाल के नाम है कई सम्मान
देवगढ़ की भावना महेश पालीवाल के नाम नगर से लगाकर राष्ट्रीय स्तर तक कई सम्मान मिल चुके है, जिनमे हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद द्वारा डिजिटल बेटी सम्मान, स्वाधीनता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा सम्मान, अलवर में डिजिटल सहेली सम्मान, मेरा प्यारा देवगढ़ द्वारा नारी शक्ति सम्मान, उपखंड प्रशासन द्वारा राजस्थान दिवस पर सम्मान, हिंदू युवा सेना द्वारा राष्ट्रीय अलंकरण से सम्मानित किया जा चुका है। उपरोंक्त जानकारी पालीवाल समाज के सितारे श्री महेश पालीवाल ने पालीवाल वाणी को दी।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो- M. Ajnabee, Kishan Paliwal ...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्य मंत्री जी ध्यान दिजिए : दो लाइनों में फर्ज़ी जवाब देकर जन-सुनवाई की धज्जियां उड़ाने वाले ज़िम्मेदार अधिकारियों पर सख्त और दंडात्मक कार्रवाई कब होगी
सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जीता अंडर-17 क्रिकेट का ब्लॉक खिताब, स्केटिंग और बेंच प्रेस में भी जीते मेडल