पालीवाल समाज बड़ा भानुजा में भव्य सामाजिक एवं धार्मिक महोत्सव संपन्न
महेश जोशी, मीडिया प्रभारी
राजसमंद.
राजसमंद स्थित ग्राम. बड़ा भानुजा निवासी श्री शंकर लाल जी पुरोहित (अध्यक्ष अखिल भारतीय पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी संस्था) श्री नरोत्तम जी, श्री जमना लाल जी पुरोहित की पुत्रियों के विवाह के मांगलिक अवसर पर 44 श्रेणी पालीवाल समाज के इष्ट देव 1008 श्री लक्ष्मी नारायण जी भगवान को सादर आमंत्रित किया गया.

प्रभु लक्ष्मी नारायण भगवान इस महोत्सव में अपने पूर्ण श्रृंगार, ठाट बाट, पूरे लाव लश्कर और लवाज के साथ पधारे थे. प्रभु श्री लक्ष्मी नारायण भगवान को सादर नमन. यह विवाहोत्सव का आयोजन बहुत ही सुंदर श्रेष्ठ, भव्यऔर मंगलमय था. पूरे मेवाड़ भर से पालीवाल समाज की हजारों बंधु-बहिनें एवं युवा आयोजन के साक्षी बने.
इस सामाजिक और धार्मिक महोत्सव शोभा कल्पनातीत थी. श्री लक्ष्मी नारायण भगवान और श्री चारभुजा नाथ के गगनचुंबी जयकारों से सारा आसमान गूंज रहा था. इस मांगलिक अवसर पर उदयपुर समाज के कई बंधु वहां पर पधारे थे. जिसमें सर्वश्री खूबी लाल जी पालीवाल, हरिश जी बागोरा, महेश जी जोशी, जसवंत जी पालीवाल, राजेश्वर जी पुरोहित, नरेश जी बगोरा, नंदकिशोर जी बागोरा, संजय जी पालीवाल आदि.
इसमें विवाहोत्सव समस्त मेवाड़ के पालीवाल समाज को आमंत्रित किया गया था. इस श्रेष्ठ आयोजन के लिए शंकर लाल जी पुरोहित, नरोत्तम जी पुरोहित और जमनालाल जी पुरोहित के परिवार एवं समस्त बड़ा भानुजा पालीवाल ब्राह्मण समाज को बहुत-बहुत साधुवाद एवं धन्यवाद.


पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पिपलांत्री का चुनावी फैसला : हार-जीत से परे, विकास और लोकतंत्र की एक नई बहस : पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल का चुनाव हारना...कल्पना से परे
नवीन पालीवाल पिपलांत्री के नए सरपंच बने, सोशल मीडिया का अहम रोल: चुनाव के दौरान मैं इस नाराजगी को समझ नहीं सका: पद्म श्री, पूर्व सरपंच श्री श्याम सुंदर पालीवाल
जनता का शासन भ्रष्टाचार पर अंतिम प्रहार बामन टुकड़ा में इस बार जनता लाएगी अपना राज : प्रकाश प्रजापति