निर्मल ग्राम पंचायत पसुंद द्वारा घर-घर जाकर जारी किए नए जॉब कार्ड
पसुंद । निर्मल ग्राम पंचायत पसुंद के सरपंच श्री अयन जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि निर्मल ग्राम पंचायत पसुंद द्वारा नवाचार करते हुए जनता ओर प्रवासियों के लिए लगभग 200 से अधिक नए जॉब कार्ड जारी किए गए। आमजन को छोटे-छोटे कार्यों हेतु पंचायत के चक्कर से बचाने हेतु हम खुद घर-घर जाकर जॉब कार्ड वितरित कर रहे है और प्रयास कर रहे है कि अधिक से अधिक कार्य ग्राम स्तर पर ही करने का प्रयास किया जा रहा है। नए जॉब कार्ड स्वयं ग्रामवासियो के घर जाकर वितरित करने के साथ-साथ पंचायत में हो रहे नरेगा कार्यों से अवगत कराकर जरूरतमंदों को नरेगा कार्य हेतु घर-घर जाकर आवेदन लिए। इस दौरान सर्वश्री समाजसेवी हितेश जोशी, मनोज जोशी, लोकेश गमेती, लक्ष्मण रेगर, शिवराज जोशी, रतन गोयल, प्रभु पालीवाल, सुरेश पालीवाल सहित अनेक ग्रामीणजन मौजूद थे।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा बदलाव की आहट से सहमे विरोधी, साइलेंट वोटर’ के गुप्त समर्थन से मजबूत हुए प्रकाश प्रजापती