📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

श्रीमती अनिता देवी पालीवाल अपने गृह कार्य को छोड़कर राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय-पिपलांत्री पंचायत चुनाव

📅 29 January 2020, 11:19 AM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्रीमती अनिता देवी पालीवाल अपने गृह कार्य को छोड़कर राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय-पिपलांत्री पंचायत चुनाव
श्रीमती अनिता देवी पालीवाल अपने गृह कार्य को छोड़कर राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय-पिपलांत्री पंचायत चुनाव

पिपलांत्री। पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी के समाजसेवी ओर पिपलांत्री मॉडल से लेकर केबीसी फेम बने पूर्व सरपंच श्री श्यामसुंदर पालीवाल की धर्मपत्नि श्रीमती अनिता देवी पालीवाल अपने गृह कार्य को छोड़कर राजनीति के क्षेत्र में अपने पति की भावना से प्रेरित होकर आदर्श ग्राम पंचायत पिपलांत्री सरपंच पद का चुनाव लड़ रही है। वैसे तो श्रीमती अनिता पालीवाल किसी परिचय की मोहताज नही है। फिर भी ग्राववासियों की सेवा के लिए चुनाव लड़ कर सरपंच के पद पर रहते मतदाताओं की उम्मीदों पर खरी उतरने के लिए दिन-रात मतदाताओं के आशीवाद से जनसंपर्क करती हुई दिखाई दी। श्रीमती अनिता देवी पालीवाल के लिए उनके हमसफर साथी पिपलांत्री मॉडल को समूचे भारत में नई क्रांति के साथ दर्शाया...पिपलांत्री गांव की तुती पूरे भारत में ही नहीं अपितृ देश के बाहर भी तेजी से फैलने लगी...उसकी महक आज भी सुगंधित हो रही है। पिपलांत्री पंचायत की सरपंच के पद पर श्रीमती अनिता देवी पालीवाल का चुनाव लड़ना बहुत सरल है। उनकी जीत सुनिश्चित नजर आ रही है। हर मतदाताओं की एक ही पूकार सुनाई दे रही है, श्रीमती अनिता देवी पालीवाल को विजय बनाकर पिपलांत्री के लिए किए कामों पर मोहर लगाना है। श्रीमती अनिता देवी पालीवाल अपने पति के द्वारा किए कार्यों का बखान करते हुए मतदाताओं को भरोसा दिला रही है कि सारे काम आपके पंचायत स्तर पर आपके द्ववार पर ही होगें। समाजसेवियों की भारी भीड़ पिपलांत्री चुनाव के दौरान भी दिखाई दी। हवा की लहर यही कहती है कि पंचायत चुनाव तो एक बहाना है, हमारे पिपलांत्री मॉडल श्री श्याम सुंदर पालीवाल के हाथ मजबूत करने के लिए श्रीमती अनिता देवी पालीवाल को चुनाव में वोट देकर विजय बना रहे है। 

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil paliwal-Anil Bagora...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें