📅 Monday, 16 November 2026 | 10:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,179.75 ▲ +587.30 (+0.72%) • निफ्टी 50: 25,308.50 ▲ +164.20 (+0.65%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,000 • 🥈 चांदी (1kg): ₹174,700 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी की आवश्यक बैठक 22 दिसंबर को : कई सामाजिक मुद्वों पर होगी चर्चा

📅 18 December 2021, 02:20 AM • ✍️ Anil bagora, Sunil paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी की आवश्यक बैठक 22 दिसंबर को : कई सामाजिक मुद्वों पर होगी चर्चा
पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी की आवश्यक बैठक 22 दिसंबर को : कई सामाजिक मुद्वों पर होगी चर्चा

राजसमंद : पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी मेवाड अध्यक्ष श्री शंकर लाल पुरोहित एवं महामंत्री श्री तुलसीराम बागोरा ने पालीवाल वाणी को बताया कि पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी की कार्यकारिणी एवं मार्गदर्शक मंडल एवं प्रत्येक गांव के सक्रिय सदस्यों की एक बैठक दिनांक 22  दिसंबर 2021, बुधवार को फरारा महादेव, फरारा, राजसमंद, राजस्थान में प्रात : 11 : 00 बजे आयोजित की गई हैं. जिसमें पालीवाल समाज मेवाड़ एवं पालीवाल समाज मुंबई के तत्वावधान में पालीवाल समाज के द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं स्वर्गीय श्री जमनालाल जी पालीवाल बड़ा भाणुजा द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं वृद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित करना हैं. इसमें गांव ईकाई एवं चोखला समिति गठन की प्रक्रिया पर विचार होगा एवं इसके फार्म चुनाव समिति पर भी विचार होगा. उपरोक्त बिंदुओं पर विचार विमर्श करने हेतु एक बैठक आयोजित की जा रही है. अत : समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रत्येक 10 सदस्यों पर चुने हुए सक्रिय सदस्यों की बैठक आयोजित हैं. इस बैठक में आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय हैं. जिससे आपके विचारों द्वारा समाज को नया मार्गदर्शन एवं प्रेरणा मिल सके. अत : सभी समाजसेवी भाइयों से निवेदन है कि इस बैठक में आपको अनिवार्य रूप से पधारना हैं. उक्त जानकारी गायत्री परिवार राजसमंद राजस्थान के श्री भंवरलाल पालीवाल ने पालीवाल वाणी को उपलब्ध कराई.

।। जय चारभुजा नाथ ।।  

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें