📅 Monday, 16 November 2026 | 04:44 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -286.95 (-0.35%) • निफ्टी 50: 25,144.30 ▼ -110.80 (-0.44%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,530 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,700 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. के 83 वें तीन दिवसीय उर्स की व्यापक तैयारियां शुरू

📅 06 August 2024, 01:19 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. के 83 वें तीन दिवसीय उर्स की व्यापक तैयारियां शुरू
प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. के 83 वें तीन दिवसीय उर्स की व्यापक तैयारियां शुरू

M. Ajnabee, Kishan paliwal

कपासन. प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. के 83 वें तीन दिवसीय उर्स के सुचारू आयोजन एवं समस्त व्यवस्थाओ के संबंध में उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ.

दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार दिनांक 12 से 14 अगस्त 2024 (6 सफर से 8 सफर तक) तीन दिवसीय उर्स की व्यवस्थाओ के संबंध में उपखण्ड अधिकारी राजीव बडगुर्जर की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय में कल सोमवार प्रात : 11ः00 बजे सभी विभागों के अधिकारीगण एवं वक्फ कमेटी सदस्यो की एक संयुक्त बैठक का आयोजन हुआ.

बैठक में उर्स अवधि में फायर बिग्रेड, प्रतिदिन दरगाह के बाहर जायरीन के पीने हेतु टेंकर व्यवस्था, रोड लाईट, हाईवे चौराहा से स्टेशन तक आवारा पशु विचरण ना करे, दरगाह के आगे-पीछे सड़क पर सभी खड्डे भरना, रोड व नालियो की प्रतिदिन सफाई, ए.सी.जे.एम. के निवास स्थान से हाईवे चैराहा तक दोनो ओर के ठेलो को हटाना.

बिजली विभाग द्वारा उर्स मे बिजली व्यवस्था सुचारू रहे व लाईन मेन की ड्यूटी लगाई जाये जो वक्फ कमेटी के संपर्क में रहे. जलदाय विभाग प्रतिवर्ष की भांति दरगाह कमेटी कहे वहां पर अस्थाई नल कनेक्शन लगाया जाये. चिकित्या विभाग द्वारा एक चिकित्सक, नर्स मेल व फिमेल दरगाह परिसर के बाहर के कमरो मे लगाया जाये एवं 24 घंटे एम्बुलेन्स मय वाहन चालक उपलब्ध रहे.

लोक निर्माण विभाग आर.एस.आ.डी.सी. द्वारा चित्तौडगढ़ से कपासन मार्ग पर सडक मरम्मत कराना, स्पीड ब्रेकर बनाना, संकेतक एवं बस स्टेण्ड से रेल्वे स्टेशन तक स्पीड ब्रेकर पर सफेद वार्निश कराये पुलिस विभाग द्वारा रेल्वे स्टेशन की तरफ रोकथाम हेतु बेरीकेटिंग करवा बाईपास से वाहन गुजारने, हाईवे से कोर्ट तक वन वे वाहन गुजारने, भारी व हल्के वाहन की पृथक-पृथक पार्किंग व्यवस्था हर साल की भाँति करने. रोडवेज विभाग अतिरिक्त बसे लगाये.

तहसीलदार उर्स के दौरान भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी व अन्य की ड्यूटी लगाये व स्थिति पर नजर रखे, कमेटी के अनुरोध पर आवश्यक पास जारी करे, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, भीड नियंत्रण पर विशेष ध्यान रखे एवं थानाधिकारी के साथ विशेष व्यवस्थाओं का जायजा लेवें. पुलिस व्यवस्था माकूल रखी जावे व गत साल से ज्यादा पुलिस जाब्ता तैनात किया जावें.

दरगाह कमेटी बुलंद दरवाजा पर मेडल डिक्टेटर, सी.सी. टी.वी. केमरे लगाए, विडियो ग्राफी, 50 स्वयं सेवक, बेरिकेटिंग, बिजली हेतु पर्याप्त जनरेटर लगाए, पुलिस चौकी, डिस्पेन्सरी हेतु निःशुल्क व जहां-जहां पर बेरिकेंटिग बोर्ड, मायक व्यवस्था, बेनर,स्टीकर आदि उपलब्ध करायेगी.

बैठक में तहसीलदार सी. बामनिया,सी.बी.ई.ओ. डॉ. रामसिंह, ्पी.डब्यू.डी. जे.ई.एन. बंटी प्रजापत. पी.एच.ई.डी. ए.ई.एन.फूल सिंह मीणा अजमेर विधुत वितरण निगम के ए.ई.एन. मनीष कावानत, डी.सी.एम.ओ. डॉ. महेन्द्र शर्मा, ए.एस.आई. सुभाष यादव, महिला बाल विकास विभाग की रजनी जैन, नगरपालिका ई.ओ. भानूप्रताप सिंह राणावत, दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी, सदस्य अब्दुल वहीद अंसारी, अशफाक तुर्किया, सैयद अख्तर अली, हाजी अर्ब्दुरहमान, असलम शैख आदि ने बैठक मे भाग लिया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें