📅 Thursday, 24 September 2026 | 07:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,828.25 ▼ -30.75 (-0.04%) निफ्टी 50: 23,446.80 ▲ +32.50 (+0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,150 🥈 चांदी (1kg): ₹241,200 🌤️ उज्जैन: 23°C (हल्के बादल)
राजसमन्द

ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा के आरवाड़ा गांव राजकीय स्कूल की भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

📅 27 March 2026, 01:02 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा के आरवाड़ा गांव राजकीय स्कूल की भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा के आरवाड़ा गांव राजकीय स्कूल की भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

सरकारी स्कूलों की जमीन पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

आरवाड़ा में सरकारी स्कूल की जमीन पर कब्जा, प्रशासन बेबस

अतिक्रमणकारियों के आगे झुका राजसमंद प्रशासन, मुख्यमंत्री की शिक्षा मुहिम पर लग रहा बट्टा

प्रकाश प्रजापति

राजसमंद.राजसमंद जिले की बामन टुकड़ा ग्राम पंचायत के आरवाड़ा गांव में सरकारी स्कूल की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। गांव के प्रभावशाली लोगों द्वारा विद्यालय के खेल परिसर और शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर दीवारें तक खड़ी कर दी गई हैं, लेकिन जिला प्रशासन अब तक मूकदर्शक बना हुआ है।

प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय स्कूलों की भूमि और खेल मैदानों पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं, बावजूद इसके राजसमंद जिले में ये आदेश महज कागजी साबित हो रहे हैं। हालात यह हैं कि अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने खुलेआम स्कूल की जमीन पर कब्जा जमा लिया है।

ग्रामीणों ने इस मुद्दे को लेकर कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार से कई बार शिकायत कर विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि एक ओर सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने और जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर राजसमंद जिला प्रशासन अतिक्रमणकारियों के आगे घुटने टेकता नजर आ रहा है। इससे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की शिक्षा को लेकर चल रही मुहिम पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्कूल की भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें