📅 Wednesday, 30 September 2026 | 04:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,680 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,000 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर भामाशाह श्री रामू पालीवाल ने दिए सभी उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कार

📅 15 August 2026, 10:08 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
स्वतंत्रता दिवस समारोह पर भामाशाह श्री रामू पालीवाल ने दिए सभी उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कार
स्वतंत्रता दिवस समारोह पर भामाशाह श्री रामू पालीवाल ने दिए सभी उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कार
  1. आमज माता जी की पुण्यधरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिछेड़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में भामाशाह वरदी सिंह जी पंचायत क्षेत्र के सभी बच्चों का कराया सामूहिक भोज व भामाशाह रामू पालीवाल टाकडा ने दिए सभी उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कार

रिछेड़. आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में रिछेड़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सर्वप्रथम प्रभात फेरी का आयोजन किया. जिसमें रिछेड़ प्रशासक केसर सिंह खरवड़, भामाशाह रामू पालीवाल टाकडा, भामाशाह वरदी सिंह जी, PEEO साहब जीवन जी सालवी, पूर्व peeo साहब जसराज जी सरगरा के साथ रिछेड़ के गणमान्य नागरिक व बच्चे थे. उसके बाद ध्वजारोहण हुआ. परेड मार्च  किया व सलामी दी गई.

तत्पश्चात सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इस कार्यक्रम में रामू पालीवाल की तरफ से पूरे पंचायत क्षेत्र उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिए गए. इस रामू भाई ने आजीवन उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कार देने की घोषणा की गई. सभी ने इसकी सराहना की. इसी अवसर पर भामाशाह वरदी सिंह जी ने कहा कि पहले अध्ययन को महत्व दें. कोई भी जरूरत हो तो मुझे ज़रूर याद करे.

रामू भाई ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए सभी बच्चों में कौशल का विकास करना होगा. आप सभी अच्छा प्रदर्शन करे. रिछेड़ सरपंच साहब केसर सिंह जी विकास कार्यों का पूर्ण विवरण रखा. Peeo साहब ने अपना धन्यवाद पत्र पढ़ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की. अंत में सभी बच्चों, मेहमानों व गणमान्य नागरिकों को प्रेम पूर्वक वरदी सिंह जी द्वारा भोज करवाया गया.

भामाशाह रामू पालीवाल टाकडा ने आजीवन उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कार देने की घोषणा

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें