📅 Tuesday, 17 November 2026 | 06:44 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,104.79 ▲ +512.34 (+0.63%) • निफ्टी 50: 25,291.10 ▲ +146.80 (+0.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹134,000 • 🥈 चांदी (1kg): ₹172,100 • ☀️ उज्जैन: 18°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

ससुराल से वापस लौटते समय हादसा : 10 दिन पहले 23 अप्रैल को हुई थी शादी : पसरा मौत का सन्नाटा

📅 05 May 2024, 06:23 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ससुराल से वापस लौटते समय हादसा : 10 दिन पहले 23 अप्रैल को हुई थी शादी : पसरा मौत का सन्नाटा
ससुराल से वापस लौटते समय हादसा : 10 दिन पहले 23 अप्रैल को हुई थी शादी : पसरा मौत का सन्नाटा
  • - बजरी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को लिया चपेट में.
  • - हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत.
  • - दस दिन पहले 23 अप्रैल को हुई थी शादी.
  • - घर में शादी की खुशियों के बाद पसरा मौत का सन्नाटा.
  • - रीति रिवाज के बाद दुल्हन को ससुराल से लेकर मोही लौट रहा था.
  • राजसमंद. जिले में बैरोक औक चलने वाले बजरी से भरे बेकाबू ट्रैक्टर ने एक विवाहिता का 10 दिन में ही सुहाग उजाड़ दिया। दो दिन पहले राजसमंद-रेलमगरा मार्ग पर ओड़ा के नाड़ी के बावजी के पास चौराहा पर ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर में 10 दिन पहले शादी हुए दंपती गंभीर घायल हो गए। जिन्हें राजसमंद से उदयपुर रेफर दिया।

    इस हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से नव विवाहित दूल्हे पवन की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि नव दुल्हन संगीता के दोनों पांवों के गंभीर चोटे आई। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती मोही निवासी नव विवाहित युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ओडा गांव के बस स्टैंड पर शुक्रवार को बजरी से भरे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल सवार दंपति को चपैट में ले लया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए नव दंपति में से युवक ने शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि मृतक की पत्नी उदयपुर में उपचारत है।

    युवक की मौत के बाद घर में शादी की खुशियों के बाद मौत का सन्नाटा पसर गया। अपने जवान बेटे को खो देने के बाद युवक के माता-पिता जगदीशचंद्र तेली तथा संतोषीदेवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पवन के छोटे भाई भी रो-रो कर बेहाल हो गया।
    गौरतलब है कि है कि 23 अप्रैल 2024 को 21 वर्षीय पवन तेली पुत्र जगदीश तेली मोही की शादी चित्तौडग़ढ़ के डूंगला गांव में हुई थी। शादी के बाद सामाजिक रीति रिवाज मांडा उलागना को लेकर 8 दिन बाद पुन: डूंगला ससुराल गया हुआ था। दूसरे दिन सामाजिक रीति रिवाज के बाद दुल्हन को लेकर मोही लौट रहा था। उस समय ओडा बस स्टैंड पर ट्रैक्टर से मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। जिसमें दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को आरके चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां से उसे उदयपुर रेफर किया गया। शनिवार सुबह युवक ने दम तोड़ दिया।

    चिकित्सीय कार्रवाई के बाद शनिवार करीब 12 बजे शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में दोपहर बाद शव का दाह संस्कार कर दिया।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें