📅 Tuesday, 24 November 2026 | 07:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.71 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹152,200 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
राजस्थान

राजस्थान : परीक्षा देने जा रही 13 साल की छात्रा का अपहरण कर किया रेप, दुष्कृत्य कर पेट्रोल पंप के पास छोड़ा

📅 19 December 2023, 11:45 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राजस्थान : परीक्षा देने जा रही 13 साल की छात्रा का अपहरण कर किया रेप,  दुष्कृत्य कर पेट्रोल पंप के पास छोड़ा
राजस्थान : परीक्षा देने जा रही 13 साल की छात्रा का अपहरण कर किया रेप, दुष्कृत्य कर पेट्रोल पंप के पास छोड़ा

राजस्थान के दौसा से शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां 8वीं क्लास की छात्रा को किडनैप कर उसका रेप किया गया। छात्रा 13 साल की है। उसके साथ यह घटना तब हुई जब वह परीक्षा देने जा रही थी। मामले में पुलिस ने बताया कि घटना लालसोट कस्बे का मंडवारी थाना क्षेत्र की है। रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा को आरोपी ने किडनैप कर लिया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और मलरना डूंगर में एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया।

दुष्कर्म के बाद छात्रा को पेट्रोल पंप के पास छोड़ा

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी की पहचान सुभाष मीणा के रूप में हुई है। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने अपने एक दोस्त को बुलाया। जिसने छात्रा को पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सुरेश को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि बच्ची अपने स्कूल में परीक्षा देने जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार आरोपी ने उसे किडनैप कर लिया। वह पीड़िता को स्कूल से 30 किलोमीटर दूर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अगली सुबह आरोपी के दोस्त ने पीड़िता को एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया। आस-पास के लोगों ने बच्ची को देखा तो पुलिस को सूचना दी।

लोगों ने बच्ची के परिजन से बात की। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि वह आरोपी को पहले से जानती थी। वह बाइक से उसके पास पहुंचा और जबरन उसे बाइक पर बैठा लिया। उधर बच्ची के घर नहीं लौटने पर उसके माता-पिता दिन पर उसे खोजते रहे। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल