📅 Tuesday, 08 September 2026 | 07:38 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,132.81 ▼ -382.62 (-0.50%) निफ्टी 50: 23,779.15 ▼ -118.55 (-0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,690 🥈 चांदी (1kg): ₹224,200 🌤️ उज्जैन: 23°C (हल्के बादल)
राजस्थान

गंगापुर सिटी पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को पकड़ा

📅 16 August 2020, 08:35 PM ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गंगापुर सिटी पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को पकड़ा
गंगापुर सिटी पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को पकड़ा

गंगापुर सिटी । (सीताराम गर्ग, मदन मोहन गर्ग... ) स्थानीय गंगापुर सिटी पुलिस ने आज गश्त के दौरान महू खुर्द से 15 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि गंगापुर सिटी में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने व बेचने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के लिए गंगापुर सिटी के सभी थानाधिकारीयों को निर्देशित कर रखा है। इसी के तहत आज 16 अगस्त 2020 रविवार को गंगापुर सिटी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक कालूराम मीणा के निर्देशन में थानाधिकारी दिग्विजय सिंह द्वारा गस्त के दौरान महूखुर्द रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति बैठा दिखाई दिया। जो पुलिस जाब्ते को देखकर भागने लगा। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम विजय उर्फ पिंटू सक्सेना पुत्र स्वर्गीय अवधेश प्रसाद सक्सेना जाति कायस्थ उम्र 45 वर्ष निवासी शास्त्री पार्क गंगापुर सिटी थाना का होना बताया। संदिग्ध होने पर तलाशी ली गई तो उसके पास 15 ग्राम शुद्ध स्मैक मिली। जिसकी अनुमानित कीमत बाजार के करीब डेढ़ लाख रुपए है। मुलजिम विजय उर्फ पिंटू को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। मुलजिम से स्मैक लाने, बेचने बाबत पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम में थानाधिकारी दिग्विजय सिंह, कॉन्स्टेबल ऋषिकेश, लक्ष्मी नारायण, राकेश, विश्वनाथ प्रताप, चालक धारा सिंह शामिल थे।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं :  खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें