पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ : कांग्रेस ने दिया धरना राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
सवाई माधोपुर। (सीताराम गर्ग...) पेट्रोल डीजल के मूल्यो मे अभूतपूर्व बढोतरी के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा जबरन वसूली रोकने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर के नेतृत्व मे जिला कलेक्ट्रेट पर धरना देकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया है कि केवल डीजल व पेट्रोल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क मे बार-बार वृद्धि करके मोदी सरकार ने पिछले 6 सालो मे 18 लाख करोड़ कमा लिए। 3 माह पहले लॉक डाउन लगाये जाने के बाद पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क बार बार बढ़ाकर मुनाफाखोरी ओर जबरन वसूली की सभी हदें पार कर दी गई। गत 3 माह में भाजपा सरकार ने डीजल पर मूल्य व उत्पाद षुल्क 26.48 रु0 प्रति लीटर व पेट्रोल पर 21.50 प्रति लीटर बढ़ा दिया। एक सरकार द्वारा देश के नागरिको का इससे ज्यादा घोषण और क्या हो सकता है। ज्ञापन मे 5 मार्च के बाद डीजल पेट्रोल के दामो व उत्पाद शुल्क मे की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग की है। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा, महामंत्री हरिमोहन शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष अली मोहम्मद, ब्लाक महा सचिव संजय गौतम, जिला प्रवक्ता लक्ष्मीकुमार शर्मा, बाबूलाल बनोटा, अनिल वर्धमान, जमील अहमद, चन्द्र प्रकाश छाबड़ा, ओमप्रकाश सेन, आशाराम बेन्दाडा, विजय पणिकर, धर्मवीर कुमावत, राजेश गूर्जर, पिण्टूसिंह गूर्जर, मंजू शर्मा, रेखा षर्मा, बीना लोदवाल, सुरेन्द्र नाटानी, प्यारेलाल शर्मा, चेतराम मीना, रामजीलाल गूर्जर, अनिल वर्मा, रामवीर आदि मौजूद थे।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
नमस्ते इंदौर : बामन टुकड़ा में समाप्त होगा मठाधीशों का राज, सभी प्रवासियों के काम होंगे तत्काल : प्रकाश प्रजापती