📅 Saturday, 10 October 2026 | 07:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

बड़े परिवार के लिए बेस्ट है यह सबसे सस्ती 7-seater car : कीमत महज 4.08 लाख रुपये, मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

📅 06 January 2022, 12:32 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बड़े परिवार के लिए बेस्ट है यह सबसे सस्ती 7-seater car : कीमत महज 4.08 लाख रुपये, मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
बड़े परिवार के लिए बेस्ट है यह सबसे सस्ती 7-seater car : कीमत महज 4.08 लाख रुपये, मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अगस्त महीने में अपने वाहनों की एक विस्तृत श्रृंखला पर भारी छूट दे रही है। कंपनी की सबसे सस्ती 7 सीटर कार Maruti Eco पर भी इसी महीने भारी डिस्काउंट मिल रहा है. यह कार कम कीमत में बेहतर माइलेज और बैठने की क्षमता के लिए जानी जाती है। इस वाहन का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए भी बड़े पैमाने पर किया जाता है। यह कार दो अलग-अलग लेआउट, 5 सीटों और 7 सीटों में आती है।

जहां तक ​​ऑफर्स की बात है तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्राहक इस महीने मारुति ईको की खरीदारी पर 22,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इस कार पर 5,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी कीमत 4.08 लाख रुपये से लेकर 5.39 लाख रुपये तक है।

मारुति ईको में कंपनी ने 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है जो 73PS की पावर और 98Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। यह कार सीएनजी वेरियंट में भी उपलब्ध है, जिसका इंजन 63PS की पावर और 85Nm का टार्क जनरेट करता है।

इसका पेट्रोल वेरिएंट 16.11 kmpl तक और CNG वेरिएंट 20.88 kmpl तक का माइलेज देता है। इसमें मैनुअल एयर कंडीशनिंग के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ड्राइवर एयरबैग, स्पीड अलर्ट, रियर पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं।



📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें