📅 Tuesday, 15 September 2026 | 12:42 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,920 🥈 चांदी (1kg): ₹239,700 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
अन्य ख़बरे

निर्वस्त्र होकर रोड पर गाड़ी दौड़ा रही थी महिला, पुलिस अधिकारियों से भिड़ी

📅 20 September 2021, 04:46 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
निर्वस्त्र होकर रोड पर गाड़ी दौड़ा रही थी महिला, पुलिस अधिकारियों से भिड़ी
निर्वस्त्र होकर रोड पर गाड़ी दौड़ा रही थी महिला, पुलिस अधिकारियों से भिड़ी

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला न्यूड होकर रोड पर एक गोल्फ कार्ट चला रही थी। चौंकाने वाली बात यह रही कि महिला इस दौरान एक ऐसी गाड़ी चला रही थी जो गोल्फ कोर्स में चलाई जाती है, इसे गोल्फ कार्ट कहा जाता है। इसके बाद महिला रोड पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से भिड़ गई, लोग यह घटना देखकर हैरान रह गए।

दरअसल, यह घटना अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित एक शहर की है। 'द इंडिपेंडेंट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शहर के एक व्यस्ततम रोड की है। यहां फ्लोरिडा पुलिस ने एक 28 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला बिना कपड़े पहने हुए गाड़ी चला रही थी। पुलिस ने जब महिला को रोका तो वह पुलिस भिड़ गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला ने शराब भी पी रखी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस बीच सड़क पर इसलिए मौजूद थी क्योंकि वह किसी आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची थी। वह आरोपी भी सड़क पर हुड़दंग मचा रहा था और पुलिस उसे लेकर लौटी थी। इसी बीच यह महिला सामने से एक गोल्फ कार्ट गाड़ी लेकर तेजी से आ रही थी। पुलिस ने इस महिला को रोकने में सफलता पाई तो वह उल्टे पुलिस अधिकारियों से ही भिड़ गई।

महिला की पहचान जेसिका स्मिथ के रूप में की गई है। यह महिला बोस्टन की रहने वाली है। महिला ने पहले तो अधिकारियों को नजरअंदाज कर दिया और गोल्फ कार्ट से कई पुलिस कारों को टक्कर मार दिया। इस दौरान कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त भी हो गईं। फिर अधिकारियों ने महिला को रोका और गाड़ी से खींचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 यह भी पढ़े : इंटरनेट से 5 मिनट में शुरू कर सकते हैं पैसा कमाना, जाने कैसे करें कमाई

यह भी पढ़े : वोटर लिस्ट में नाम संशोधन और दर्ज करवाना करवाना हुआ आसान

फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में यह भी लिखा कि महिला के मुंह से किसी मादक पेय की भी गंध आ रही थी, और वह पूरी तरह से नग्न थी। उधर पुलिस ने छह घंटे तक चले एक अन्य गतिरोध में 18 वर्षीय एक सशस्त्र व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उस व्यक्ति और महिला का मामला एक दूसरे से अलग है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें