📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

दूल्हे ने हनीमून पर दोस्तों को भी किया आमंत्रित, भड़की दुल्हन ने लगा दी क्लास, बोली - तुम एक नंबर के बेवकूफ हो!

📅 23 December 2021, 04:11 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दूल्हे ने हनीमून पर दोस्तों को भी किया आमंत्रित, भड़की दुल्हन ने लगा दी क्लास, बोली - तुम एक नंबर के बेवकूफ हो!
दूल्हे ने हनीमून पर दोस्तों को भी किया आमंत्रित, भड़की दुल्हन ने लगा दी क्लास, बोली - तुम एक नंबर के बेवकूफ हो!

शादी के बाद हर कपल को हनीमून मनाने का बेसब्री से इंतजार रहता है। कुछ तो शादी के पहले ही हनीमून की प्लानिंग कर लेते हैं। हनीमून एक ऐसा समय होता है जब कपल एक दूसरे के साथ दुनियादारी की फिक्र छोड़ एक क्वालिटी टाइम बीतता है। इस दौरान उनके रोमांस और खास पलों में रिश्तेदार या दोस्तों की कोई दखलंदाजी नहीं होती है।

दूल्हे ने हनीमून पर किया दोस्तों को न्यौता

अब जरा सोचिए क्या होगा यदि दूल्हा अपने हनीमून पर दुल्हन के साथ दोस्तों को भी ले जाए। दोस्त कितने शरारती होते हैं ये तो सभी जानते हैं। फिर हनीमून जैसे प्राइवेट पल पर दोस्तों की मौजूदगी बड़ी अजीब भी है। कब किस दोस्त की नियत खराब हो जाए या वह दुल्हन को कितना असहज कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे दूल्हे से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपने हनीमून पर दोस्तों की टोली को इन्वाइट कर दिया।

पत्नी को पता चला तो पड़ गए लेने के देने

दूल्हे ने अपने दोस्तों को हनीमून पर चलने का वादा तो कर दिया लेकिन जब शादी के बाद हनीमून पर जाने की बारी आई तो मामला गड़बड़ हो गया। जब उसने ये बात अपनी बीवी को बताई को बवाल मच गया। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसकी दूल्हे ने कल्पना भी नहीं की थी। दुल्हन ने खुद अपने हनीमून का यह किस्सा सोशल मीडिया वेबसाइट पर साझा किया है। उसने बताया कि कैसे उसके नए नवेले पति ने शादी के पहले दोस्तों को अपना हनीमून प्लान करने का जिम्मा दे डाला।

फिर हद तो तब हो गई जब वह शादी के बाद हनीमून पर दोस्तों को ले जाने की बात करने लगा। दुल्हन ने बताया कि जब उसे इस बात की भनक लगी तो उसने अपने पति को खूब खरी खोटी सुनाई। वह पति पर बुरी तरह भड़क गई। वहीं उसने पति के दोस्तों को भी जबरदस्त फरकार लगाई।

पत्नी बोली- तुम एक नंबर के बेवकूफ हो

दूल्हे ने पत्नी को समझाने की पूरी कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं मानी। उसने हनीमून पर किसी और को साथ ले जाने से साफ मना कर दिया। उसने अपने पति को सबसे बड़ा बेवकूफ बताया। इसके बाद दूल्हे ने अपने दोस्तों को सारी बात बताई। हालांकि बाद में उसके दोस्त हनीमून पर उसके साथ गए या नहीं ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें