📅 Sunday, 08 November 2026 | 08:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

तनाव में आई सेकण्ड ईयर की छात्रा ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की

📅 09 April 2022, 10:18 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
तनाव में आई सेकण्ड ईयर की छात्रा ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की
तनाव में आई सेकण्ड ईयर की छात्रा ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की

बैतूल : जहर खाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती एक सेकण्ड ईयर की छात्रा की मौत हो गयी. छात्रा कुछ दिनों से तनाव में थी. वह एक पखवाड़े पहले घर से लापता हो गयी थी. जिसे पुलिस ने बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया था. 

आमला ब्लाक के ब्रह्मनवाड़ा निवासी 18 वर्षीय छात्रा  ने शुक्रवार देर शाम अपने घर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था.  जिसके चलते उसे परिजन रात करीब 9 बजे मुलताई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य लाये थे. जहां हालत गंभीर होने के चलते प्रारंभिक ईलाज के बाद उसे रात करीब 2 : 00 बजे जिला अस्पताल भेज दिया गया था. जहां छात्रा का उपचार किया जा रहा था लेकिन शनिवार सुबह करीब 11 : 00 बजे उसने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जिसका पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा करीब 15 दिन पहले मुलताई से लापता हो गयी थी. जिसकी मुलताई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. उसे जल्द ही बरामद भी कर लिया गया था. तब से वह तनाव में थी. बताया जा रहा है कि छात्रा ने पुलिस बयान में भी खुद घर से जाने की जानकारी दी थी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें