📅 Saturday, 05 September 2026 | 12:04 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.57 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 26°C (आंशिक बादल)
अन्य ख़बरे

पंजाब राज्य सरकार ने 12 IAS और PCS अधिकारियों को मिली नई ज़िम्मेदारी, कई SDM बदले गए

📅 21 April 2025, 08:17 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पंजाब राज्य सरकार ने 12 IAS और PCS अधिकारियों को मिली नई ज़िम्मेदारी, कई SDM बदले गए
पंजाब राज्य सरकार ने 12 IAS और PCS अधिकारियों को मिली नई ज़िम्मेदारी, कई SDM बदले गए

पंजाब.

पंजाब में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. राज्य सरकार ने 12 IAS और PCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है. इस कड़ी में कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी सौंपी गई है. 

पंजाब की नौकरशाही में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, 3 आईएएस और 9 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने 21 अप्रैल 2025 को आदेश जारी किया है. सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है.

पीसीएस अधिकारी श्रीमती नयन को संयुक्त सचिव जल आपूर्ति पूर्ति एवं स्वच्छता विभाग बनाया गया है साथ पंजाब पारदर्शिता एवं जवाबदेही आयोग के सचिव पद और सदस्य सचिव, पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. पीसीएस अधिकारी सिमरप्रीत को ऋषभ बंसल के स्थान पर उप विभागीय मजिस्ट्रेट, तपा के पद पर नियुक्त किया गया है. उपनिदेशक (प्रशासन), लोक निर्माण विभाग, पटियाला पद का कार्यभार संभाल रही थी. उप निदेशक (प्रशासन) जल आपूर्ति पूर्ति एवं स्वच्छता, पटियाला पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था. 

आईएएस अधिकारी संयम अग्रवाल को निदेशक, उच्च शिक्षा पद पर नियुक्त किया गया है. साथ ही विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

श्रीमती पल्लवी को विशेष सचिव, जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग पद पर पदस्थ किया है. प्रमुख, जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग और विजली विभाग विशेष सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

सुखजीत पाल सिंह को अतिरिक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पद के साथ-साथ आवास एवं शहरी विकास के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

हरजिंदर सिंह जस्सल को संपदा अधिकारी, अमृतसर विकास प्राधिकरण, अमृतसर के पद पर नियुक्त किया गया है. उनकी सेवाएं आवास एवं शहरी विकास विभाग के अधीन रखी गई है. ऋषभ बंसल, डिवीजनल मजिस्ट्रेट, तपा को उपमंडल मजिस्ट्रेट, धूरी के पद पर नियुक्त किया गया है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें