📅 Saturday, 05 September 2026 | 09:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
अन्य ख़बरे

Narendra Modi Lakshadweep Visit : सोशल मीडिया पर भारत-मालदीव में जंग; 'बायकॉट मालदीव' ट्रेंड,

📅 07 January 2024, 06:03 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Narendra Modi Lakshadweep Visit : सोशल मीडिया पर भारत-मालदीव में जंग; 'बायकॉट मालदीव' ट्रेंड,
Narendra Modi Lakshadweep Visit : सोशल मीडिया पर भारत-मालदीव में जंग; 'बायकॉट मालदीव' ट्रेंड,

Narendra Modi Lakshadweep Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में लक्षद्वीप गए हुए थे। जहां वह लक्षद्वीप की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता देख आश्चर्यचकित रह गए। पीएम मोदी ने समुद्र के किनारे से लक्षद्वीप की कुछ नजारेदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं और लोगों से लक्षद्वीप आने की अपील की।

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग दुनिया के देशों में अलग-अलग द्वीपों को देखने जाना चाहते हैं तो वे सबसे पहले भारत के लक्षद्वीप को आकर जरूर देखें। यहां समुद्र की सुंदरता उन्हें आश्चर्य से भर देगी। लेकिन पीएम मोदी शायद ये नहीं जानते होंगे कि उनकी लक्षद्वीप यात्रा के बाद सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप और मालदीव को लेकर जंग शुरू हो जाएगी।

दरअसल, जबसे पीएम मोदी लक्षद्वीप यात्रा करके आए हैं और लक्षद्वीप की तस्वीरें जारी की हैं तबसे सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप ट्रेंड करने लगा। वहीं लक्षद्वीप के ट्रेंड करने की कड़ी में मालदीव को बड़ा झटका लग गया। हुआ यूं कि, लोग सोशल मीडिया पर खुलकर मालदीव न जाकर लक्षद्वीप जाने की बातें करने लगे।

भारत के लोगों का कहना था कि, मालदीव जाकर लाखों क्यों खर्च करने जब भारत में लक्षद्वीप की सुंदरता मालदीव को बराबर टक्कर दे रही है बल्कि लक्षद्वीप का नजारा मालदीव से भी बेहतर लग रहा है। बस फिर क्या... लक्षद्वीप के साथ मालदीव भी ट्रेंड होने लगा। Lakshadweep Vs Maldives की जंग सोशल मीडिया पर बढ़ती चली गई।

लक्षद्वीप की तारीफ सुनकर मालदीव के लोग भड़के

Lakshadweep Vs Maldives की जंग में मालदीव के लोगों को अब मिर्ची लग चुकी थी। वह लक्षद्वीप की तारीफ से इसकदार जल रहे थे कि उन्होने पीएम मोदी का मजाक उड़ाया और भारतीयों को लेकर घटिया आपत्तिजनक और नस्लीय टिप्पणियां शुरू कर दीं। मालदीव की जानी-मानी हस्तियों ने भारतीयों को गंदा कहा। यहां तक की मालदीव की सत्ताधारी पार्टी के एक नेता ने भी भारत और भारतीयों को लेकर घटिया टिप्पणी की।

फिर ट्रेंड होना लगा 

भड़के मालदीव की तरफ से भारत और भारतीयों को लेकर जो टिप्पणियां शुरू की गईं उसके बाद भारत के लोगों ने मालदीव की खटिया खड़ी कर दी। लोगों ने सोशल मीडिया पर मालदीव को इतने जवाब दिये कि #BoycottMaldives ट्रेंड होने लगा। यहां तक की मालदीव को जवाब देने में भारत के जानी-मानी हस्तियों ने भी साथ दिया। सलमान खान, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, कंगना रनौत और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने #exploreindianislands के साथ लक्षद्वीप के बढ़ावे पर ज़ोर दिया।

घृणित और नस्लवादी टिप्पणियां देख रहा हूं

अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा- मालदीव की प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों द्वारा भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्पणियां देख रहा हूं। आश्चर्य है कि मालदीव द्वारा उस देश के बारे में यह सब किया जा रहा है, जहां से अधिकतम संख्या में पर्यटक वहाँ पहुँचते हैं। अक्षय कुमार ने कहा कि हम अपने पड़ोसियों के लिए अच्छे हैं लेकिन हम इस तरह की अकारण नफरत क्यों बर्दाश्त करें? मैंने कई बार मालदीव का दौरा किया है और हमेशा इसकी प्रशंसा की है, लेकिन पहले गरिमा। इसलिए आइए हम #भारतीय द्वीपों का पता लगाने का फैसला करें और अपने स्वयं के पर्यटन का समर्थन करें।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें