📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:19 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

पति ने पत्नी के ऊपर फेंका एसिड : पति फरार

📅 13 April 2022, 01:56 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पति ने पत्नी के ऊपर फेंका एसिड : पति फरार
पति ने पत्नी के ऊपर फेंका एसिड : पति फरार

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल के मालदा में एक शख्स ने अवैध संबंधों के शक में, अपनी पत्नी पर एसिड फेंक दिया. हमले के बाद आरोपी पति ने पीड़िता को उसके पिता के घर के सामने छोड़ा और फरार हो गया. इसके बाद, पीड़िता के पिता ने उसे मालदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है. एसिड अटैक से पीड़िता काफी झुलस गई है. यह पूरा मामला हबीबपुर थाना इलाके का है. पुलिस सूत्रों ने कहा कि अवैध संबंधों के शक में महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई. पति हमेशा अपनी पत्नी पर शक करता रहता था. इसी वजह से आरोपी पति ने पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया. पुलिस आरोपी पति ज्योतिष मंडल की तलाश कर रही है.

पीड़िता की करीब 15 साल पहले मैना के रहने वाले ज्योतिष मंडल से शादी हुई थी. उसका पति पेशे से कपड़ा व्यापारी है. दोनों के एक बेटा भी है. दोनों के बीच कभी-कभी झगड़े भी होते थे. पीड़िता ने अपने ससुर से, पति के शक्की होने का इलाज कराने का अनुरोध भी किया था. लेकिन एक दिन पति ने उस पर एसिड से अटैक कर दिया. मंगलवार की सुबह, पीड़िता का पति उसे हबीबपुर के केंदुआ स्थित उसके घर के सामने छोड़ गया. एसिड अटैक से महिला का मुंह और जीभ बुरी तरह से जल गई थी, लेकिन उसके पति ने उसका इलाज नहीं कराया. अंत में, पीड़िता के घरवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को मालदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है. जिला पुलिस अधीक्षक अमिताभ मैती ने बताया कि घटना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें