📅 Friday, 30 October 2026 | 08:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,151.04 ▲ +905.04 (+1.24%) • निफ्टी 50: 22,936.80 ▲ +238.00 (+1.05%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,350 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,900 • 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

शादी में गया परिवार : इधर घर से हुए एक करोड़ कैश और सोने के 300 सिक्के चोरी

📅 26 November 2024, 01:12 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शादी में गया परिवार : इधर घर से हुए एक करोड़ कैश और सोने के 300 सिक्के चोरी
शादी में गया परिवार : इधर घर से हुए एक करोड़ कैश और सोने के 300 सिक्के चोरी

कन्नूर. एक घर (House) से करोड़ों की चोरी (Theft Crores) का मामला सामने आया है. यह चोरी केरल के कन्नूर जिले (Kannur District) में चोरों के एक गिरोह ने वालापट्टनम में एक व्यवसायी के घर से की है. घर में घुसे चोरों ने एक करोड़ रुपये का कैश (1 Crore Cash) और सोने (Gold) के 300 सिक्के (300 Coins) चुरा लिए. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक, चोरी की यह घटना उस समय हुई, जब व्यवसायी और उसका परिवार एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए तमिलनाडु के मदुरै गए हुए थे. उन्होंने बताया कि चोरी का पता तब चला, जब रविवार रात को व्यवसायी का परिवार घर लौटा और लॉकर में रखा कीमती सामान गायब पाया.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घर के सभी लोग 19 नवंबर 2024 से ही घर से बाहर थे. संदेह है कि चोरों ने रसोई की खिड़की की ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया. सीसीटीवी फुटेज में तीन लोगों को दीवार फांदकर घर में घुसते देखा जा सकता है.

पीड़ित परिवार के एक रिश्तेदार ने मीडिया को बताया कि नकदी, सोना और अन्य कीमती सामान आलमारी में बंद करके रखे गए थे. इसकी चाबी दूसरे कमरे में रखी गई थी. पुलिस और ‘फिंगरप्रिंट’ (अंगुलियों के निशान) लेने वाले विशेषज्ञों की एक टीम घर पहुंची और सुबूत एकत्र किए तथा आरोपियों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाश अभियान चलाया गया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें