📅 Tuesday, 03 November 2026 | 04:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,800 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

कांग्रेस 4 राज्यो में भारी बहुत से चुनाव जीत रही है : पीसीसी दीपक बैज

📅 07 September 2023, 04:57 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस 4 राज्यो में भारी बहुत से चुनाव जीत रही है : पीसीसी दीपक बैज
कांग्रेस 4 राज्यो में भारी बहुत से चुनाव जीत रही है : पीसीसी दीपक बैज
  • रायपुर :
  • इंडिया और भारत के नाम को लेकर सियासी जंग छिड़ी हुई है. इंडिया नाम बदलने की चर्चा तेज है. ऐसे में विपक्षी दल इंडिया के नाम बदलने को लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं. 

    वहीं इस मुद्दे को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है. साथ ही दीपक बैज ने यह भी कहा कि, कांग्रेस 4 राज्यों में चुनाव जीतने जा रही है. दीपक बैज ने कहा मोदी मंत्र हिमाचल कर्नाटक में देख अब छत्तीसगढ़ राजस्थान में देखेंगे. देश मे एंटी लहर चल रही है, एंटी लहर से मोदी सरकार डरी हुई है. जब से इंडिया गठबंधन हुआ है, सरकार डर गई है.

    65 प्रतिशत वोट प्रतिशत इंडिया के पास ही है. मोदी कहते थे स्किल इंडिया, इंडिया शाइनिंग, आखिर नफरत क्यों हुई? क्या नाम बदलने से प्रधानमंत्री मोदी को सुकून मिलेगा. देश भर की इंडिया नाम की संस्थाओं को कैसे बदलेंगे? बदलने का मतलब यही है कि, 15 हजार करोड़ की राशि जनता की गाढ़ी कमाई का नुकसान कर रहे. भारत में भी हम तैयार हैं, लेकिन आप बदलने क्यों कह रहे?

    आगे दीपक बैज ने कहा मणिपुर और हरियाणा और क्या हो रहा? प्रधानमंत्री कुछ बोलते नहीं. हरियाणा बार जल रहा. प्रधानमंत्री को सत्ता चाहिए, इसलिए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जा रहे. राहुल गांधी ने सद्भावना का संदेश दिया. आने वाले चुनाव में मध्यप्रदेश राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ भी जीतेंगे.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें