Wednesday, 10 September 2025

अन्य ख़बरे

भाजपा को रास आ रहे है कांग्रेस के बड़े नेता : कहीं कांग्रेस युक्त भाजपा ना हो जाए

Paliwalwani
भाजपा को रास आ रहे है कांग्रेस के बड़े नेता : कहीं कांग्रेस युक्त भाजपा ना हो जाए
भाजपा को रास आ रहे है कांग्रेस के बड़े नेता : कहीं कांग्रेस युक्त भाजपा ना हो जाए

उत्तराखंड़ : भाजपा भी कांग्रेस के पद चिन्हों पर चलने लग गई हैं, कैसे भी सत्ता हाशियने के चक्कर में कांग्रेस से निष्कासित नेता हो या महलों में रहने वाले नेताओं को भाजपा में शामिल कर आने दिनों में भाजपा भारी गलती कर रहे हैं. बरसों से कांग्रेस के बल पर अपनी राजनीति चमकाने वाले राजनेताओं को कांग्रेस अब रास नहीं आ रही हैं, क्योंकि आज कांग्रेस कमजोर पड़ गई हैं.

इसी का फायदा उठाकर भाजपा में शामिल होकर पार्टी के प्रति वफादारी दिखा रहे है, क्या सही है कि जो कांग्रेस का ना हो सका वो भाजपा का कब होगा. ऐसे मौकाफरस्ती लोग डूबे हुए जहाज के समान हैं, जो लालच में अपने मां-बाप को पहचाने से भूल जाते हैं. राजनीतिक गलियारों में कोई एक जगह नहीं टिकता हैं. दरअसल, बात नेताओं की हो रही हैं. ये अक्सर अपनी जगह बदलते नजर आते हैं.

फिलहाल, खबर उत्तराखंड से है. जहां, कांग्रेस में कभी अध्यक्ष रहे किशोर उपाध्याय अब भाजपा में शामिल हो गए हैं. वीरवार को किशोर उपाध्याय ने देहरादून में तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा है.

बता दें कि किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया. कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय पर पार्टी विरोधी गतिविधियो का आरोप लगाया. हालांकि अब किशोर उपाध्याय भाजपा में आ गए हैं और अब देखना यह होगा कि वह यहां किस प्रकार से अपना राजनीतिक सफर तय करते हैं.

किशोर उपाध्याय ने क्या कहा : बीजेपी में शामिल होने के मौके पर किशोर उपाध्याय ने अपने विचार रखे. किशोर उपाध्याय ने कहा कि  वह उत्तराखंड की रक्षा चाहते हैं, उसे खुशहाल देखना चाहते हैं और मुझे विश्वास है कि यह सब कुछ प्रधानमंत्री मोदी जी के संरक्षण में ही संभव है. मैं उत्तराखंड को आगे ले जाने की भावना के साथ भाजपा में शामिल हुआ हूं.

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बयान : किशोर उपाध्याय के बीजेपी में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि किशोर उपाध्याय प्रधानमंत्री मोदी जी और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के नेतृत्व, कार्यशैली एवं विचारधारा पर विश्वास करके भाजपा में आए हैं.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News