पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 248 कार्यकर्ताओं की संपत्ति कुर्क
केरल सरकार ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 248 कार्यकर्ताओं की संपत्तियों को कुर्क किया है।पिछले साल सितंबर में पीएफआई द्वारा बुलाई गई हड़ताल के दौरान हिंसा में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के संबंध में यह वसूली की कार्यवाही की गई। राज्य सरकार ने सोमवार को केरल हाईकोर्ट में यह जानकारी दी।
इससे पहले हाईकोर्ट ने हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ वसूली की कार्यवाही करने के अपने आदेश को लागू करने में सरकार की देरी पर नाराजगी जताई थी। सोमवार को हाईकोर्ट के समक्ष दायर कार्रवाई रिपोर्ट में गृह विभाग ने सूचित किया कि सबसे अधिक 126 संपत्तियां मलप्पुरम जिले में अटैच की गई हैं। राज्य सरकार ने यह भी कहा कि मलप्पुरम जिले में कुर्की के संबंध में विवाद थे, उसे ठीक करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →