📅 Sunday, 08 November 2026 | 12:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.01 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र अभिजीत मुखर्जी कांग्रेस में वापसी चाहते हैं

📅 19 June 2024, 08:41 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र अभिजीत मुखर्जी कांग्रेस में वापसी चाहते हैं
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र अभिजीत मुखर्जी कांग्रेस में वापसी चाहते हैं

पश्चिम बंगाल. 

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने कांग्रेस में दोबारा शामिल होने की इच्छा जताई है. वह वर्ष 2021 में कांग्रेस का दामन छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हुए थे.

पश्चिम बंगाल की जंगीपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके, अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि टीएमसी में शामिल होने के बाद उन्हें कोई काम नहीं मिला. उन्होंने कहा कि टीएमसी की कार्य संस्कृति कांग्रेस से बिल्कुल भी मेल नहीं खाती. मुखर्जी ने कहा मैंने सोचा कि अब बहुत हो गया. इसलिए दिल्ली वापस आने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुझसे अप्रत्यक्ष रूप से पूछा कि मैं शांत क्यों हूं. उन्होंने मुझसे सक्रिय रहने को कहा है. मैंने कांग्रेस आलाकमान से समय मांगा है.

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे ने कहा कि एक-दो दिन में वे संभवत कांग्रेस आलाकमान से मिलेंगे. अगर कांगेस नेताओं ने मुखर्जी को तुरंत ही पार्टी में शामिल होने के लिए कहा, तो वे पार्टी में शामिल हो जाएंगे. अभिजीत मुखर्जी ने कहा मैं बिल्कुल स्वतंत्र हूं और अपना योगदान देने के लिए तैयार हूं. अगर कांग्रेस मुझे स्वीकार करती है, तो मैं पार्टी में शामिल हो जाऊंगा. 

अभिजीत मुखर्जी के अनुसार उन्हें फिलहाल हाशिए पर रखा गया है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे कोई विवाद खड़ा करना नहीं चाहते. अभिजीत मुखर्जी ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि उन्हें हार मिली थी, इसके बाद वर्ष 2021 में वे कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए थे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें