हॉस्टल में भूत आया...! रात को मची भगदड़ से दो लड़कियां हो गईं घायल
📅 19 February 2024, 09:16 PM
•
✍️ paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
नोएडा : सेक्टर-62 स्थित वन स्टॉप सेंटर में बीती रात अफवाह फैल गई कि हॉस्टल में भूत आ गया है. डर के मारे बालिकाएं चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगीं. भगदड़ में दो बालिकाओं को चोट आई है.
● दो लड़कियों को आई चोट
उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जिन दो बालिकाओं को चोट आई है, उनकी आयु 17 और 16 वर्ष है. रविवार रात हॉस्टल में किसी ने शोर मचाया था कि भूत आ गया है. इस डर से बालिका भागने लगी. इस भगदड़ में दो बालिकाएं घायल हो गईं. उन्हें होमगार्ड द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
● शोर मचाने पर मची भगदड़
डीपीओ अतुल कुमार सोनी का कहना है कि एक बालिका की हालत मानसिक रूप से कमजोर है. उसने ही शोर मचाया था. इसी कारण भगदड़ मची थी.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सामने ही मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके
नौकरी के दौरान मिलने वाले दबाव : एक भी छुट्टी नहीं, सीनियर्स की प्रताड़ना से परेशान महिला कर्मचारी ने दी जान