📅 Monday, 26 October 2026 | 04:16 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,606.75 ▲ +482.92 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,753.20 ▲ +153.20 (+0.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,150 • 🥈 चांदी (1kg): ₹201,200 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
नाथद्वारा

सुविख्यात विधिविज्ञ अश्विनी उपाध्याय ने किए श्रीजी की मंगला झांकी के दर्शन

📅 22 September 2024, 03:13 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सुविख्यात विधिविज्ञ अश्विनी उपाध्याय ने किए श्रीजी की मंगला झांकी के दर्शन
सुविख्यात विधिविज्ञ अश्विनी उपाध्याय ने किए श्रीजी की मंगला झांकी के दर्शन

नाथद्वारा. हिन्दू हितों के रक्षक, साम्प्रदायिक तुष्टिकरण व भ्रष्टाचार के विरोधी सुविख्यात विधिविज्ञ और पीआईएल मेन के तौर पर जाने जाने वाले सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने रविवार को प्रभु श्रीनाथजी की मंगला झांकी के दर्शन किए.

दर्शन के पश्चात श्रीनाथजी मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य ने अश्विनी उपाध्याय का उपरणा ओढ़ाकर व प्रसाद देकर समाधान किया. पीआईएल मेन अश्विनी उपाध्याय ने अधिवक्ता नीरज शर्मा से न्यू कॉटेज में आत्मीय चर्चा की एवं नाथद्वारा में संगठित हिन्दु, सशक्त भारत परिवार की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की.

इससे पूर्व अश्विनी उपाध्याय, उद्योगपति विजय गोधा व नीता उपाध्याय, निखिल उपाध्याय, नितिन उपाध्याय, मंजू बाफना, देवेश बाफना, विजय गोधा, चंदा गोधा व अतिथियों का एडवोकेट नीरज शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख गोपाल जोशी, अशोक वैष्णव आदि ने नाथद्वारा की परंपरानुसार उपरणा ओढाकर एवं श्रीनाथजी की छवि व महाप्रसाद भेंट कर स्वागत किया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें