📅 Tuesday, 08 September 2026 | 10:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,577.58 ▼ -937.82 (-1.23%) निफ्टी 50: 23,635.10 ▼ -262.60 (-1.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,660 🥈 चांदी (1kg): ₹222,500 ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
नाथद्वारा

पालीवाल समाज की बिटिया सुश्री तनिशा पुरोहित को मिली परीक्षा में सफलता

📅 23 July 2020, 11:37 AM ✍️ Narendra Paliwal-Nanalal Joshi ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज की बिटिया सुश्री तनिशा  पुरोहित को मिली परीक्षा में सफलता
पालीवाल समाज की बिटिया सुश्री तनिशा पुरोहित को मिली परीक्षा में सफलता

नाथद्वारा । राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) में पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी की प्रतिभाशाली छात्रा सुश्री तनिशा पिता भेरूलाल पुरोहित ने कक्षा 12 वीं में 71.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की। तनिशा पुरोहित ने बताया कि मेरी मेहनत का श्रेय मेरे-माता पिता और गुरूजनों को जाता है। उन्हें हमेशा एक ही लक्ष्य दिया कि आगे बढ़ाना है तो पढ़ने में कोई कंजूसी मत रखो। तनिशा की माताजी श्रीमती धारा  भेरूलाल पुरोहित ने बताया कि सफलता के लिए हर किसी के लिए कोई एक नियत सूत्र नहीं होता। अनुशासन के साथ पढ़ाई करना, समयबद्धता और माता-पिता और शिक्षकों के साथ बेहतर और पारदर्शी संपर्क बनाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के लिए नियमित और समयबद्ध तरीके से पढ़ाई करनी चाहिए। तनिशा की सफलता पर पालीवाल समाज और पालीवाल वाणी समूह की और से हार्दिक शुभकामनाएं। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Narendra Paliwal-Nanalal Joshi...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani.com news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें