📅 Monday, 28 September 2026 | 12:59 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,951.79 ▼ -943.95 (-1.28%) • निफ्टी 50: 22,830.00 ▼ -310.50 (-1.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
मुम्बई

मुंबई में भगवान गणपति की विदाई : प्रतिमाओं का विसर्जन

📅 20 September 2021, 02:21 AM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मुंबई में भगवान गणपति की विदाई : प्रतिमाओं का विसर्जन
मुंबई में भगवान गणपति की विदाई : प्रतिमाओं का विसर्जन

मुंबई. गणेश उत्सव के अंतिम दिन कल 19 सितंबर 2021 रविवार देर शाम तक शहर में अलग-अलग जगहों पर गणपति और गौरी की 3000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना की वजह से इसबार लगातार दूसरे साल बेहद कड़ी पाबंदियों के साथ गणेश उत्सव मनाया गया. सामान्य वर्षों में गणेश उत्सव के दौरान मुंबई में गणपति पंडालों में भारी भीड़, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें नजर आती थीं, लेकिन पिछले दो वर्षों से उत्सव कुछ फीका सा है. इस साल गणेश उत्सव 10 सितंबर 2021 से शुरू हुआ था. बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय ने गणपति विसर्जन के लिए शहर में 173 जगहों पर कृत्रिम झील बनाए हैं, इसके अलावा प्रतिमाएं एकत्र करने के लिए केन्द्र, सचल विसर्जन स्थल भी बनाए गए हैं. ये सारी व्यवस्थाएं कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए की गई. 85 सार्वजनिक मंडलों की प्रतिमाओं, 3000 निजी रूप से स्थापित प्रतिमाओं और देवी गौरी की 38 प्रतिमाओं का विभिन्न स्थानों पर विसर्जन किया गया. मुंबई में भगवान गणपति की विदाई, उत्सव के अंतिम दिन दो हजार से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन. अधिकारियों ने बताया कि बीएमसी ने विसर्जन को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक जल स्रोत वाले विसर्जन स्थलों पर 715 लाइफ गार्ड तैनात किए थे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें