📅 Sunday, 01 November 2026 | 08:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
महाराष्ट्र

इस्तीफा वापस लेने को तैयार नहीं शरद पवार, जितेंद्र आव्हाड सहित कई ने दिया इस्तीफा

📅 03 May 2023, 01:11 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इस्तीफा वापस लेने को तैयार नहीं शरद पवार, जितेंद्र आव्हाड सहित कई ने दिया इस्तीफा
इस्तीफा वापस लेने को तैयार नहीं शरद पवार, जितेंद्र आव्हाड सहित कई ने दिया इस्तीफा

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चीफ शरद पवार के इस्तीफे के ऐलान के बाद एक तरफ उनके मान मनौवल का दौर शुरू हुआ है तो दूसरी ओर पार्टी में इस्तीफे भी होने लगे हैं. सबसे पहले पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र आव्हाण ने इस्तीफा दिया है. बताया जा रहा है जल्द ही पार्टी के कई अन्य नेता भी अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. माना जा रहा है कि यह सभी इस्तीफे पार्टी में अजित पवार का कद घटने की वजह से हो रहे हैं.

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र आव्हाण ने अपने इस्तीफे के बाद मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने साफ साफ तो कुछ नहीं कहा, लेकिन इशारों में उन्होंने बड़ा संदेश देने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है कि सुप्रिया सुले को अध्यक्ष बनाया जा रहा है. इस तरह की चर्चा का अब कोई अर्थ भी नहीं है. वहीं अजित पवार के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी भी कोई खबर नहीं है कि कौन क्या कर रहा है. इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है.

उधर, पार्टी कार्यालय पर हुई कोर कमेटी की बैठक जारी है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में अजित पवार ने पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन पर अपनी नाराजगी जताई है. बताया जा रहा है कि अजित पवार की नाराजगी सुप्रिया सुले को पार्टी की कमान देने को लेकर है. हालांकि पार्टी के नेताओं ने फिलहाल इस मुद्दे पर चर्चा करने के बजाय शरद पवार का इस्तीफा ही वापस कराने पर जोर दिया है. इसमें सर्व सम्मति से तय किया गया कि शरद पवार को मनाने का प्रयास किया जाए. उन्हें एक विकल्प दिया जाएगा कि वह अध्यक्ष तो बने रहें, लेकिन काम करने के लिए दो कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाएं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें