Nupur Sharma Row : प्रतीक पवार पर 15 लोगों ने तलवार से किया था हमला, 14 गिरफ्तार
महाराष्ट्र : अहमदनगर में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और कन्हैयालाल के समर्थन का पोस्ट सोशल मीडिया (Social Media Post) पर डालने की वजह से एक शख़्स पर तलवार से हमला करने के मामले में पुलिस ने अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. घायल हुए शख़्स का नाम प्रतीक उर्फ़ सनी पवार है उसके दोस्त अमित माने ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि अहमदनगर में 4 अगस्त को 23 साल के सनी पवार पर 12 से 15 मुस्लिम युवकों ने जानलेवा हमला किया था. हमले के बाद प्रतीक बुरी तरह घायल है और उसका इलाज चल रहा है.
4 जुलाई को हुआ था प्रतीक पर हमला
महाराष्ट्र के अहमदनगर में नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर प्रतीक पवार नामक युवक पर 15 लोगों ने रात में तलवार से हमला किया. यह घटना 4 जुलाई 2022 की है. गंभीर रूप से घायल प्रतीक अभी आईसीयू (ICU)में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 5 जुलाई को केस दर्ज किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है. घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखे.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में जीत शरद पवार की विचारधारा के प्रति समर्थन की पुष्टि : राकांपा -शरदचंद्र पवार
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला : विपक्ष देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमलावर : कांग्रेस ने सरकार को घेरा