Maharashtra Murder Case: 50 साल के शख्स की गला काट कर बर्बर हत्या, क्या है वजह
महाराष्ट्र की अमरावती में उदयपुर हत्याकांड की तरह घटना सामने आ रही है जहां पर 50 साल के शख्स की गला काट कर हत्या कर दी गई जिसमें अमरावती पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानें क्या है पूरी घटना
आपको बताते चलें कि, यह घटना 22 जून की है जहां पर पीड़ित शख्स उमेश कोल्हे (Umesh Kolhe) मेडिकल स्टोर (Medical Store) चलाता है जहां पर आरोपियों ने मौत के घाट उतारा है। बताया जा रहा है कि, इस घटना में शख्स ने भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा (Nupur Sharma) का समर्थन किया था। जिसे ही मौत का कारण बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है की चारों आरोपियों ने बताया है की उन्होंने इस घटना को अंजाम एक शख्स के कहने पर दिया है।
जानें खबर की अपडेट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को 21 जून को महाराष्ट्र में अमरावती के एक दुकान मालिक उमेश कोल्हे की हत्या की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने(उमेश कोल्हे) फेसबुक पर निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट किया था।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Milk Price Hike News Today : 11 अगस्त से इतने रुपए महंगा हो जाएगा दूध, दही-पनीर सहित दूध से बने सामान भी हो सकते हैं महंगे