📅 Sunday, 01 November 2026 | 10:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
महाराष्ट्र

बेटी ने तकिए से माँ का मुंह दबाया, प्रेमी ने हथौड़े से किया वार, बाथरूम में फिसलने की गढ़ी कहानी, औलाद ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

📅 10 April 2024, 11:59 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बेटी ने तकिए से माँ का मुंह दबाया, प्रेमी ने हथौड़े से किया वार, बाथरूम में फिसलने की गढ़ी कहानी, औलाद ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
बेटी ने तकिए से माँ का मुंह दबाया, प्रेमी ने हथौड़े से किया वार, बाथरूम में फिसलने की गढ़ी कहानी, औलाद ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Maharastra Crime News: महाराष्ट्र के पुणे जिले के वडगांव शेरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पैसों के लिए एक लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को मार डाला। उसने मां के सिर पर हथौड़े से वार कर और तकिये से उनका चेहरा दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लड़की ने बाथरूम में फिसलकर अपनी मां की मौत की झूठी कहानी रची। हालांकि घटना का खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने संदेह जताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चंदननगर थाने में लड़की और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

बेटी और उसका प्रेमी अरेस्ट

पुलिस ने बताया कि उनकी जांच से पता चला है कि दोनों ने वडगांव शेरी के राजश्री नगर निवासी मंगल संजय गोखले की हत्या कर दी, ताकि उसे पता न चल सके कि उन्होंने उसकी जानकारी के बिना उसके बैंक खाते से पैसे निकाले हैं। इस मामले में विनोद साहू गाडे (उम्र 42, निवासी गोवंडी, मुंबई) ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में गोखले की बेटी योशिता और उसके प्रेमी यश शिटोले को अरेस्ट कर लिया।

क्या करती है बेटी?

पुलिस ने बताया कि गोखले की बेटी योशिता ने 12वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी। वहीं उसके प्रेमी 23 साल के यश शितोले ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से कोर्स किया है। मंगल गोखले के पति की दो साल पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि सुबह योशिता और शितोले ने अपने घर पर एक एंबुलेंस बुलाई और गोखले को पुणे के ससून जनरल अस्पताल ले गए।

मां के बाथरूम में गिरने की बात बताई

उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि बाथरूम में गिरने के बाद गोखले के सिर में चोट लगी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने गोखले को मृत घोषित कर दिया और मामले की सूचना चंदननगर पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस स्टेशन की एसएचओ मनीषा पाटिल ने कहा कि शव परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने कहा कि मौत सिर पर चोट लगने के कारण हुई थी। हमें लड़की की बताई गई कहानी पर कुछ संदेह था। हमने उनके रिश्तेदारों से बात की और शुरुआत में कुछ भी संदिग्ध सामने नहीं आया। कुछ दिन बाद कुछ रिश्तेदार लड़की को अपने साथ रहने के लिए मुंबई ले गए। इस बीच हम रिश्तेदारों के संपर्क में थे।

पुलिस ने की बारीकी से जांच

इंस्पेक्टर (क्राइम) पंडित रेजीतवाड ने कहा कि पुलिस ने चोटों की बारीकी से जांच की। हालांकि दोनों की बताई गई कहानी घटना से मेल नहीं खा रही थी। हमारी टीमें अलग-अलग एंगल से जांच करती रहीं। उन्होंने कहा कि हमें संवेदनशील तरीके से जांच करनी पड़ी क्योंकि हम एक दुखी परिवार और एक युवा लड़की से निपट रहे थे।

मां के खाते से निकाले थे पैसे

एसएचओ ने कहा कि हमारी जांच में लड़की के प्रेमी के घर आने-जाने और कुछ समय के दौरान मां के खाते से कुल 2 लाख रुपये के कुछ संदिग्ध लेनदेन का पता चला। हमने पहले लड़की से और बाद में उसके बॉयफ्रेंड से पूछताछ की। उनसे पूछताछ से घटनाओं का क्रम सामने आया।

हत्या की वजह क्या?

दरअसल कुछ दिन पहले मंगल गोखले की बेटी ने अपने प्रेमी की मदद से मां के बैंक खाते से 2 लाख रुपये निकाल लिए थे। इस डर से कि अगर उसकी मां को इस बारे में पता चला तो वह नाराज हो जाएगी। उसने उन्हें सीधे मारने की साजिश रची। इसके लिए उसने अपने प्रेमी को घर बुलाया। घर में मंगल अपने कमरे में सो रहीं थीं। इसी दौरान लड़की ने तकिये से उनका मुंह दबा दिया और प्रेमी ने मंगल के सिर पर हथौड़े से वार कर उनकी हत्या कर दी। फिर उसने दिखावा किया कि बाथरूम में फिसलकर गिरने से मां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उसने अपने परिजनों को मां की मौत की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हत्या और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें