त्र्यंबकेश्वर मंदिर के दर्शन 12 जनवरी तक बंद : देश विदेश से रोजाना हजारों भक्त
नासिक :
महाराष्ट्र (Maharashtra) के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर (Trimbakeshwar Temple) में रोजाना हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। दुनियाभर के श्रद्धालुओं के बीच यह मंदिर आस्था का प्रतीक है। अगर आप भी दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूर है। दरअसल, त्र्यंबकेश्वर मंदिर में 8 दिनों कर भक्त दर्शन नहीं कर पाएंगे। मंदिर 12 जनवरी 2023 तक बंद रहने वाला है। इस बात की जानकारी मंदिर ट्रस्ट की ओर से दी गई है।
मंदिर में 12 जनवरी तक दर्शन बंद
मंदिर ट्रस्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले 8 दिनों तक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा मंदिर के ज्योतिर्लिंग के रखरखाव का काम किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं होती। बता दें कि त्र्यंबकेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। यब ब्रह्मगिरी पहाड़ के तल पर स्थित है।
देश विदेश से रोजाना हजारों भक्त दर्शन करने आते है
महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में माना जाता है कि त्र्यंबकेश्वर मंदिर (Trimbakeshwar Temple) में खासकर श्रावण और शिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। यहां हर रोज हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के एक्सपर्ट्स अब ज्योतिर्लिंग (Jyotirlinga) को किसी तरह का नुकसान से बचाने के लिए नया लेप लगाएंगे। माना जा रहा है कि त्र्यंबकेश्वर मंदिर के इतिहार में पहली बार इतनी लंबे अंतराल के लिए भक्तों के लिए मंदिर के कपाट बंद रहने वाले हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Milk Price Hike News Today : 11 अगस्त से इतने रुपए महंगा हो जाएगा दूध, दही-पनीर सहित दूध से बने सामान भी हो सकते हैं महंगे