📅 Sunday, 01 November 2026 | 06:13 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
महाराष्ट्र

BJP विधायक जयकुमार गोरे की कार गहरी खाई में गिरी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

📅 24 December 2022, 11:12 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
BJP विधायक जयकुमार गोरे की कार गहरी खाई में गिरी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
BJP विधायक जयकुमार गोरे की कार गहरी खाई में गिरी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पुणे-पंढरपुर : महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हादसा पुणे-पंढरपुर रोड पर फलटण के पास मालथन स्थित श्मशान घाट के पास हुआ. जयकुमार गोरे की फॉर्च्यूनर एसयूवी पुल से 30 फीट नीचे खाई में गिर गई. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया था, जिस कारण यह एक्सीडेंट हुआ. इस घटना में बीजेपी विधायक के सीने में गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

महाराष्ट्र के सतारा जिले के पुणे-पंढरपुर मार्ग पर शुक्रवार रात मालथन के पास भाजपा विधायक जयकुमार गोरे की कार 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में विधायक की पसली फ्रैक्चर हो गई है और उनके साथ मौजूद ड्राइवर और दो गार्ड को गंभीर चोटें आई हैं। घायल विधायक का पुणे के रूबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें बारामती रेफर कर दिया गया है। हादसा शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे हुआ जब संतुलन खोने के बाद उनकी SUV कार खाई में जा गिरी।

अपने गांव दहीवाड़ी जा रहे थे विधायक

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह पुणे-पंढरपुर रोड पर मालथन स्थित श्मशान घाट के पास ये भीषण हादसा हुआ है। विधायक जयकुमार गोरे पुणे से अपने गांव दहीवाड़ी जा रहे थे। तभी ड्राइवर की लापरवाही से गोरे की फॉर्च्यूनर एसयूवी पुल से 30 फीट नीचे खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में विधायक समेत गार्ड और ड्राइवर तीनों घायल हो गए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें