📅 Tuesday, 15 September 2026 | 07:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,020 🥈 चांदी (1kg): ₹236,800 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
महाराष्ट्र

एक और बड़ा प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से उड़कर गुजरात पहुंचा

📅 29 October 2022, 10:19 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एक और बड़ा प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से उड़कर गुजरात पहुंचा
एक और बड़ा प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से उड़कर गुजरात पहुंचा

नागपुर : केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को गुजरात के वडोदरा जिले में 21,935 करोड़ रुपये की टाटा-एयरबस सैन्य परिवहन विमान निर्माण सुविधा की स्थापना की घोषणा की गई. केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को गुजरात के वडोदरा जिले में 21,935 करोड़ रुपये की टाटा-एयरबस सैन्य परिवहन विमान निर्माण सुविधा की स्थापना की घोषणा की गई.

इस घोषणा से लगभग तीन सप्ताह पहले ही केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टाटा संस के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन को पत्र लिखा था. इसमें उन्होंने टाटा समूह के विभिन्न व्यवसायों के विस्तार के लिए नागपुर स्थित मिहान (मल्टी-मॉडल इंटरनेशनल हब एयरपोर्ट) को चुनने की अपील की थी.  

7 अक्टूबर 2022 को लिखा था लेटर

नागपुर से लोकसभा सदस्य नितिन गडकरी ने 7 अक्टूबर 2022 को एक पत्र टाटा समूह के प्रेजिडेंट को लिखा था. इसमें कहा गया था कि महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर में मिहान (नागपुर में मल्टी-मॉडल इंटरनेशनल हब एयरपोर्ट) में एक SEZ बनाया है.

मिहान के पास पर्याप्त एसईजेड और गैर-एसईजेड भूमि है (जो) टाटा समूह की कई कंपनियों के लिए मिहान और नागपुर के उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे का लाभ उठाकर अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए सबसे उपयुक्त है. इतने ऑफर के बाद भी यह प्रोजेक्ट बाद में गुजरात के खाते में चला गया. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें