📅 Sunday, 01 November 2026 | 06:14 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
महाराष्ट्र

50 साल का आदमी महिलाओ से करता था छेड़खानी, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं की जम कर पिटाई

📅 09 August 2021, 06:30 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
50 साल का आदमी महिलाओ से करता था छेड़खानी, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं की जम कर पिटाई
50 साल का आदमी महिलाओ से करता था छेड़खानी, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं की जम कर पिटाई

महाराष्ट्र के अमरावती ज़िले में एक सिक्योरिटी इंचार्ज को महिलाओं के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ गया. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने कार्यकर्ताओं ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए 50 साल के इस शख्स की जम कर पिटाई कर दी. पिटाई इतनी ज्यादा हो गई कि वो वहीं पर बेहोश हो गया. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक 50 साल के सिक्योरिटी इंचार्ज अरुण गाडवे अमरावती के रिम्स हॉस्पिटल में काम करते थे. वहां के महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि गाडवे ड्रेस कोड मापने के बहाने अश्लील हरकतें करता था. इतना ही नहीं उन पर ये भी आरोप लगाया गया है कि महिलाओं के विरोध करने पर वो उन्हें नौकरी से निकाल देने की धमकी देता था. बाद में इन महिलाओं ने गाडवे को सबक सिखाने का प्लान तैयार किया.

खबरों के मुताबिक बाद में महिलाओं ने अरुण गाडवे की शिकायत MNS के कार्यकर्ताओं से की. इसके बाद गाडवे को MNS के लोगों ने बीच रास्ते में ही रोक लिया. फिर पूछताछ के बाद उसकी जम कर पिटाई कर दी. इसके अलावा गावडे पर महिलाओं ने भी लात घूंसों की बारिश कर दी. पिटाई इतनी ज्यादा हो गई कि वो वहीं पर बेहोश हो गया. इसके बाद गाडवे को गाड़ी में बिठाकर ये सब उन्हें पुलिस स्टेशन ले कर गए. पुलिस के मुताबिक फिलहाल मामले की जांच की जा रही 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें