📅 Saturday, 05 September 2026 | 11:19 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 23°C (आंशिक बादल)
महाराष्ट्र

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा में 5 लोगों की मौत : माता-पिता के साथ बेटी ने दमतोड़ा

📅 30 January 2022, 12:12 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा में 5 लोगों की मौत : माता-पिता के साथ बेटी ने दमतोड़ा
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा में 5 लोगों की मौत : माता-पिता के साथ बेटी ने दमतोड़ा

महाराष्ट्र : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज सुबह कार और कंटेनर की टक्कर में 5 लोगो की मौत हो गई. शवों को खंडाला के अस्पताल में रखा गया है. बाराबंकी में भयानक सड़क हादसा उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां माता-पिता के साथ जा रही बेटी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इसके बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. जहां माता-पिता के साथ बेटी ने भी दम तोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र के बघौरा पुल स्थित NH-28 पर हुआ. हादसे की खबर के बाद पूरे गांव में मातम फैल गया. यूपी के बाराबंकी में अयोध्या NH-28 हाइवे पर बाइक सवार दंपत्ति जा रहे थे. उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. यह घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के बघौरा ओवरब्रिज के पास की है. अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति व नौ साल की बच्ची की मौत हो गई.

पुणे के ग्रामीण पुलिस अधिकारी ने कहा, लोनावला के शीलातने गांव के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ये भीषण हादसा हुआ, जिसमें एक कार और एक कंटेनर के बीच भिड़त हुई, जिसमें पांच लोगों की मौत मौके पर हो गई है. हालांकि इस घटना के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी नहीं है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें