📅 Sunday, 01 November 2026 | 02:23 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
महाराष्ट्र

गणेश विसर्जन के दौरान 20 लोगों की मौत : जानिए कहां-कहां हुए हादसे

📅 11 September 2022, 01:27 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गणेश विसर्जन के दौरान 20 लोगों की मौत : जानिए कहां-कहां हुए हादसे
गणेश विसर्जन के दौरान 20 लोगों की मौत : जानिए कहां-कहां हुए हादसे

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं में 20 लोगों मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इनमें से 14 लोगों की मौत डूबने के कारण हुई है. महाराष्ट्र पुलिस ने ये जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि वर्धा जिले के सवांगी में तीन लोग डूब गए, जबकि एक व्यक्ति देवली में डूब गया. यवतमाल जिले में मूर्ति विसर्जन के लिए गए 2 लोग तालाब में डूब गए.

उन्होंने कहा कि अहमदनगर जिले के सुपा और बेलवंडी में अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों डूब गए. वहीं उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में 2 अन्य व्यक्तियों की मौत हो गई.

जानिए कहां-कहां हुए हादसे ?

पुलिस के मुताबिक ग्रामीण हिस्से, धुले, सतारा और सोलापुर शहर में एक-एक की जान गई है. नागपुर के सक्करदरा में गणेश विसर्जन के दौरान सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गयी. ठाणे के कोलबाद इलाके में गणेश पंडाल पर पेड़ गिरने से 55 साल की महिला की मौत हो गई. वहीं 4 अन्य घायल हो गए हैं.

रायगढ़ में 11 लोगों का लगा करंट

रायगढ़ जिले के पनवेल में गणेश उत्सव के जुलूस के दौरान बिजली का करंट लगने से नौ साल की बच्ची सहित कम से कम 11 लोग घायल हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि घटना वाडघर कोलीवाड़ा में शुक्रवार शाम को बिजली जनरेटर की एक केबल टूट जाने के बाद हुई थी. घायलों में से कुछ को निजी अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य को पनवेल के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया. सभी लोगों की हालात ठीक है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें