📅 Monday, 07 September 2026 | 12:24 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,102.25 ▼ -413.18 (-0.54%) निफ्टी 50: 23,767.75 ▼ -129.95 (-0.54%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,430 🥈 चांदी (1kg): ₹221,300 🌧️ उज्जैन: 25°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
मध्य प्रदेश

श्रीनिवास विद्या विहार में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने लिया कर्तव्य एवं राष्ट्रसेवा का संकल्प

📅 17 August 2026, 12:44 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्रीनिवास विद्या विहार में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने लिया कर्तव्य एवं राष्ट्रसेवा का संकल्प
श्रीनिवास विद्या विहार में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने लिया कर्तव्य एवं राष्ट्रसेवा का संकल्प

राष्ट्रभक्ति का भव्य उत्सव...

विनोद भूतडा M. 9981458826

कन्नौद. श्री श्रीनिवास विद्या विहार विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत समारोह का आयोजन सनातन परंपरा की पूज्य आध्यात्मिक विभूतियों-विभूषित स्वामी नागोरिया पीठाधीश्वर श्री  विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज एवं स्वामी श्री दिव्यांशु महाराज के पावन सान्निध्य तथा जिला न्यायाधीश श्री अमित निगम के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में किया गया.

विशेष अतिथि के रूप में डॉ. राजेंद्र जोशी एवं श्री सुनील भूतड़ा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई. समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ. इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया. 

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण इन्वेस्टिचर सेरेमनी रहा. पूज्य स्वामीजी द्वारा विद्यार्थियों को उनके पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई. इस अवसर पर उन्हें विद्यालय का ध्वज प्रदान कर नेतृत्व एवं जिम्मेदारी का दायित्व सौंपा गया.

अनुशासन एवं नियमित अध्ययन भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण 

अतिथियो ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं संविधान के मूल्यों का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी. इस आज़ादी का सम्मान करते हुए आज की पीढ़ी को अपने कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षित, संस्कारवान, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने तथा अपनी शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने की प्रेरणा दी.

विद्यालय के चेयरमैन श्री विष्णु कुमार धूत ने विद्यार्थियों को संविधानसम्मत आचरण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया. प्राचार्या प्रीति मारवाहा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन एवं नियमित अध्ययन भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण रूप है. मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करना ही राष्ट्र के प्रति सच्चे कर्तव्य का संकल्प है.

समारोह में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता की अतिथियों, पालकगण एवं उपस्थित विशिष्ट गणमान्य नागरिकों ने सराहना की. पूरा आयोजन राष्ट्रभक्ति, संस्कार, नेतृत्व एवं कर्तव्यबोध का प्रेरणादायी संगम रहा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें