प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बातचीत, ट्रेड-डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर की चर्चा
दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को फोन पर अहम बातचीत हुई । जिसमें व्यापार, टेक्नोलॉजी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और आपकी सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। दोनों देश अपनी ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अहम टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में अपने आपसी सहयोग की समीक्षा की। हम अपनी ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।’
क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी हुई बात : पीएम मोदी ने बतााय कि ‘हमने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयास भी शामिल हैं।’
वहीं भारत की ओर से रूसी तेल खरीदने को लेकर दोनों देशों के बीच तनातनी बनी हुई है। राष्ट्रपति ट्रंप भारत से आयात होने वाले सामान पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दे चुके हैं। ऐसे में दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच हुई यह बातचीत काफी अहम मानी जा रही है।
दिसंबर में अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच यह बातचीत ऐसे समय में अहम मानी जा रही है, जब दोनों देशों के बीच व्यापार और अन्य मुद्दों पर बातचीत चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी ने 14-15 दिसंबर को अमेरिका के फ्लोरिडा में होने वाली जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं। इस दौरान वह ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं। हालांकि पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर कोई आधिकारी घोषणा नहीं की गई है।
सोशल मीडिया फोटो
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बातचीत, ट्रेड-डिफेंस और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर की चर्चा
UPI पर लगने वाला MDR शुल्क : नए नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर केवल 1 लाख से ज्यादा मासिक कमाई वाले बड़े व्यापारियों पर 0.4% का शुल्क लागू होगा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ : प्रवेश वर्मा ने दी सफाई-जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए था...!