Wednesday, 28 January 2026

मध्य प्रदेश

अजीबो गरीब मामला : विदाई करके दूल्हे के साथ निकली दुल्हन रस्ते में कार रुकवा कर प्रेमी के साथ हुई फरार, देखता रह गया दूल्हा

Paliwalwani
अजीबो गरीब मामला : विदाई करके दूल्हे के साथ निकली दुल्हन रस्ते में कार रुकवा कर प्रेमी के साथ हुई फरार, देखता रह गया दूल्हा
अजीबो गरीब मामला : विदाई करके दूल्हे के साथ निकली दुल्हन रस्ते में कार रुकवा कर प्रेमी के साथ हुई फरार, देखता रह गया दूल्हा

हमारे देश में कुछ न कुछ अजीबो गरीब मामले सामने आते रहते है। हम सभी ने सुना होगा के अक्सर कोई दूल्हा या दुल्हन शादी के अगले दिन अपने प्रेमी के साथ भाग जाते है या फिर शादी के कुछ समय बाद किसी के प्यार हो जाता है तो अपने प्रेमी के साथ फरार हो जाते है। लेकिन आपने कभी ऐसा सुना है के किसी ने पुरे रीती रिवाज से शादी की और घर से विदाई भी ली और थोड़ी देर बाद किसी कारण से कार रुकवाई और अपने प्रेमी संग दुल्हन भाग गई हो।

बतादे के यह अजीबो गरीब वाकया मध्यप्रदेश के सतना में हुआ है यहां 14 दिसंबर को एक परिवार में धूमधाम से शादी हो रही थी। दुल्हन ने दूल्हे के साथ विवाह की सारी रस्में निभाईं। अगले दिन विदाई के समय वह पति के साथ कार में निकली। थोड़ी देर बाद उसने बीच रास्ते कार रुकवाई और प्रेमी के साथ बाइक पर प्रेमी संग फरार हो गई। ये देख दूल्हे के होश उड़ गए। दूल्हा तुरंत दुल्हन के गांव लोटा और लड़की के परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की। पुलिस ने देर रात लड़की और लड़के को पकड़ लिया।

कार अभी 4 किमी दूर ही गई थी कि दुल्हन ने कार को रुकवाया और मोटरसाइकिल लेकर आए अपने प्रेमी अशोक यादव के फरार हो गई। इस घटना से हैरान दूल्हा वापस गांव गया और लड़की के परिवार को सूचना दी. जानकारी मिलते ही दुल्हन के परिजन मौके पर पहुंचे. दूसरी ओर, इस घटना के बाद दुल्हन के भाई ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की. शिकायत सुनते ही पुलिस सकते में आई चारों तरफ नाकाबंदी कर दी. देर रात मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने लड़की और लड़के को पकड़ लिया।

बताया जाता है कि पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को एसडीएम के सामने पेश किया। लड़की ने एसडीएम के सामने ही कह दिया कि उसे ससुराल और मायके दोनों ही जगह नहीं जाना है। उसने एसडीएम से कहा कि वह प्रेमी अशोक के साथ ही जीवन बिताना चाहती है। इसके बाद दुल्हन ने खुद को मिले सारे गहने मायके वालों को दे दिए और प्रेमी के साथ उसके घर चली गई।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News