📅 Friday, 02 October 2026 | 01:35 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -619.40 (-0.85%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -294.25 (-1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

दशहरा पर्व पर डीआरपी लाईन में एसपी व जिला कलेक्टर ने किया शस्त्र पूजन

📅 06 October 2022, 01:55 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दशहरा पर्व पर डीआरपी लाईन में एसपी व जिला कलेक्टर ने किया शस्त्र पूजन
दशहरा पर्व पर डीआरपी लाईन में एसपी व जिला कलेक्टर ने किया शस्त्र पूजन

धार : दशहरा पर्व पर एसपी व जिला कलेक्टर ने पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया। दशहरे के दिन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डीआरपी लाईन पहुंचकर एसपी व जिला कलेक्टर मिलकर प्रशासनिक अधिकारी विशेष पूजन करते हैं। बुधवार को परम्परागत तौर पर जिले के प्रमुख अधिकारी पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, कलेक्टर डॉ. पंकज जैन डीआरपी लाइन पहुंचे। पुलिस लाइन में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्रों की पूजा विधि-विधान से की गई।

शस्त्र पूजा के बाद वाहनों की पूजा की गई। शस्त्र पूजा के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रतापसिंह ने विजयादशमी के मौके पर सुख शांति की कामना के साथ ही लोगों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पुलिस अधिक्षक  ने बताया कि विजयदशमी असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। कार्यक्रम में लाइन के शस्त्रागार में रखे गए सारे असलहों को लाकर रखा गया। 303 राइफल, एस एल आर, कार्बाइन, इंसास, पिस्टल, रिवाल्वर आदि को आकर्षक ढंग से सजा कर रखा गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ पूजन शुरू हुआ, फिर हवन-आरती के साथ पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एएसपी देवेंद्र पाटीदार, उपुअ नीलेश्वरी डावर, होमगार्ड कमांडेंट आर पी मीणा, रक्षित निरीक्षक अरविंद दांगी शामिल हुए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें