📅 Saturday, 05 September 2026 | 11:04 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
मध्य प्रदेश

साहब हमें बचाओ… वरना अगला राजा रघुवंशी मैं न बन जाऊं, यूट्यूबर युवती से बचाने युवक ने मांगी पुलिस से सुरक्षा

📅 14 June 2025, 01:21 PM ✍️ PALIWALWANI ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
साहब हमें बचाओ… वरना अगला राजा रघुवंशी मैं न बन जाऊं, यूट्यूबर युवती से बचाने युवक ने मांगी पुलिस से सुरक्षा
साहब हमें बचाओ… वरना अगला राजा रघुवंशी मैं न बन जाऊं, यूट्यूबर युवती से बचाने युवक ने मांगी पुलिस से सुरक्षा

MP News: इंदौर के राजा रघुवंशी के दर्दनाक हत्याकांड के बाद अब युवाओं में शादी को लेकर दहशत है। सोनम नाम से भी नफरत हो गई है। इसी बीच मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक हैरान करने वाला मामला आया है। इसमें एक युवक ने यूट्यूबर युवती से पुलिस सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित युवक ने शिकायत में लिखा है कि कही वह अगला राजा रघुवंशी न बन जाए।

युवती के पहले से कई पति

जानकारी के मुताबिक, छतरपुर के नौगांव के लकी विकास पटेरिया ने थाने में एक आवेदन देकर एक युवती से बचाने की गुहार लगाई है। युवक का कहना है कि जिस युवती से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, उसके पहले से कई पति हैं। जब वह शादीशुदा है, तो वह उससे शादी कैसे कर सकता है? लकी ने यह भी आरोप लगाया कि वह एक ब्लैकमेलर है जो लोगों को फंसाकर पैसे वसूलती है।

रील्स बनाने खींची तस्वीर, अब फंसाने की धमकी दे रही युवती

लकी ने आगे बताया, “युवती ने रील्स बनाने के लिए कहा। इस दौरान उसने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर एक अकाउंट बना लिया। सभी रिश्तेदारों को जोड़ दिया। जब मैंने उससे पूछा कि तुम क्या कर रही हो, मुझे बदनाम कर रही हो? उसने कहा कि तुमने मुझसे शादी की है और मुझे घर में रखना होगा। उसने जान देने और फंसाने की धमकी दी।”

युवक ने कहा-युवती जेल जा चुकी, कैसे शादी कर लूं ?

युवक ने थाने जाकर कहा कि “मैं ऐसी लड़की से कैसे शादी कर लूं जो पहले से शादीशुदा है? वह सैक्स रैकेट में जेल भी जा चुकी है।  कई सारे मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। लकी ने इस मामले में जांच की मांग की और कहा कि अगला राजा रघुवंशी मैं न बन जाऊं।”

यूट्यूबर युवती ने भी SP से की शिकायत

उधर, नौगांव की यूट्यूबर युवती ने भी एसपी दफ्तर में आवेदन दिया है। उसने कहा है कि लकी विकास पटेरिया ने उससे शादी कर उसका शारीरिक शोषण किया, लेकिन अब वह उसे अपने साथ रखने से इंकार कर रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने इस मामले में जांच बात कह रही है। टीआई सतीश सिंह ने बताया कि युवती पर पहले भी थाने मे ब्लैकमेल करके मारपीट करने के आरोप हैं। उसके खिलाफ मामला दर्ज है। वह इस मामले की जांच कर रहे हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें